Search KhabarFast

Press ESC to close

India Pak War: भारतीय सेना का जबरदस्त पलटवार, लाहौर और कराची में बड़ा हमला

India Pak War: भारतीय सेना का जबरदस्त पलटवार, लाहौर और कराची में बड़ा हमला

India Attack On Pakistan: भारत ने पाकिस्तान पर जवाबी हमले शुरू कर दिए हैं। भारत ने पाकिस्तान के लाहौर और सियालकोट समेत कई शहरों पर हमले शुरू कर दिए हैं। भारत के जम्मू, पंजाब, राजस्थान में पाकिस्तान द्वारा किए गए हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान के शहरों पर मिसाइल हमले शुरू कर दिए हैं। भारत ने अपनी जवाबी कार्रवाई में लाहौर में स्थित पाकिस्तान के को तबाह कर दिया है। इसके अलावा, भारत ने पाकिस्तान के फैसलाबाद, सरगोधा, मुल्तान और सियालकोट शहरों में भी डिफेंस सिस्टम को बर्बाद कर दिया है। 

पाकिस्तान के सभी मिसाइल हमले नाकाम

इससे पहले भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई में उनके कुल 3 लड़ाकू विमानों को मार गिराया। भारत ने पाकिस्तान के जिन लड़ाकू विमानों को मार गिराया, उनमें दो जेएफ-17 और एक एफ-16 शामिल हैं। गुरुवार को अंधेरा होते ही पाकिस्तान ने बॉर्डर के नजदीक भारत के अलग-अलग शहरों में 100 से भी ज्यादा मिसाइलें दागी थीं। सिर्फ राजस्थान के जैसलमेर में ही पाकिस्तान ने 70 से ज्यादा मिसाइल हमले किए। हालांकि, भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के सभी मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया। बताते चलें कि पाकिस्तान की हर नापाक मंसूबों का जवाब देने के लिए भारत के सभी डिफेंस सिस्टम इस समय पूरी तरह से एक्टिव हैं और पाकिस्तान की एक-एक मूवमेंट पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।

मुंहतोड़ जवाब देगा भारत

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी जंग के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की नई दिल्ली में अहम मीटिंग चल रही है। पीएम मोदी, एनएसए डोभाल इस पूरी कार्रवाई पर नजरें बनाए हुए हैं और पल-पल की रिपोर्ट ले रहे हैं। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूरोपीय यूनियन के साथ इस पूरे मामले में बातचीत की है। विदेश मंत्री ने यूरोपीय यूनियन को बताया कि भारत किसी भी उकसावे का मुंहतोड़ जवाब देगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Bank Khule Hai Kya: आज बैंक खुले हैं क्या, शनिवार को छुट्टी को लेकर बड़ा अपडेट, जानिये

RBI की बैंक हॉलीडे लिस्‍ट के मुताबिक, आज किसी पर्व और त्‍यौहार की छु‍ट्टी नहीं है। दूसरी बात कि ये महीना सोमवार से शुरू हुआ है और आज महीने का पहला शनिवार है।

Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल के दामों में आई गिरावट, जाने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव

Petrol Diesel Price Today: देशभर में पेट्रोल - डीजल के दाम आसमान को छू रहे हैं। जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है।

Aaj ka Mausam: उत्तर भारत में बारिश और आंधी का अलर्ट, कई राज्यों में तेज हवाओं की चेतावनी

उत्तर भारत के कई राज्यों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार 6 और 7 जून को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश होने की संभावना है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast