Search KhabarFast

Press ESC to close

अमेरिका-भारत के बीच हो सकती है ट्रेड डील, टैरिफ कम होने की उम्मीद

अमेरिका-भारत के बीच हो सकती है ट्रेड डील, टैरिफ कम होने की उम्मीद

India-US Trade Deal: अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील को लेकर छह दौर की बातचीत की हो चुकी है, लेकिन अब तक इसे लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप आए दिन दावे करते रहते हैं कि दोनों देशों के बीच पॉजिटिव डील होने ही वाली है। वहीं, अब विदेशी एजेंसी ने भी भारत-अमेरिका डील के जल्द पूरे होने की बात कही है और अनुमान लगाया है कि फिलहाल भारत पर लागू अमेरिका का 50 प्रतिशत टैरिफ कम होकर सिर्फ 20 प्रतिशत हो सकता है।

साल के अंत तक हो सकती है डील

इस ट्रेड डील को लेकर जापानी वित्तीय सेवा समूह नोमुरा ने बताया कि अमेरिका-भारत के बीच व्यापार समझौते का नतीजा अभी भी अनिश्चित है। दोनों पक्षों की ओर से सकारात्मक संकेत मिलने के बाद भी इस समझौते पर अभी तक हस्ताक्षर नहीं हुए हैं। हालांकि, विदेशी ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि इस समझौते पर जल्द ही साइन कर दिए जाएंगे और भारत पर टैरिफ 20 प्रतिशत के आसपास तय किए जाएंगे। ब्रोकरेज के अनुसार, शेयर बाजार को भी उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच ट्रेड डील इस साल के अंत तक की जाएगी।

घरेलू उत्पाद की वृद्धि का अनुमान

नोमुरा ने भारतीय अर्थव्यवस्था के बारे में बताते हुए कहा कि सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 8.2 प्रतिशत रही है, जो इससे पिछली जून तिमाही में 7.8 प्रतिशत थी यानी इंडियन इकोनॉमी का परफॉर्मेंस उम्मीद से बेहतर रहा है। इसे देखते हुए FY26 के लिए नोमुरा ने अपने जीडीपी ग्रोथ अनुमान को पहले के 7 प्रतिशत से बढ़ाकर अब 7.5 प्रतिशत कर दिया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Today Gold-Silver Price: सर्राफा बाजार में चांदी टूटी, सोना अब भी महंगा; यहां चेक करें 15 मई के ताजा रेट

सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी के दामों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। जहां चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई, वहीं सोना संभला हुआ नजर आया। ऐसे में खरीदारी और निवेश करने वालों की नजर आज के ताजा भाव पर टिकी हुई है।

Today Gold-Silver Price: रविवार को क्या है सोने-चांदी के दाम, यहां देखें आज का लेटेस्ट भाव

सोना और चांदी की कीमतों में आज फिर बदलाव देखने को मिला है। 17 मई 2026 को ज्वेलरी खरीदने वालों के लिए नया रेट जारी किया गया है। रविवार के दिन भी गोल्ड और सिल्वर मार्केट में हलचल बनी हुई है। अगर आप सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो बाजार जाने से पहले आज का लेटेस्ट भाव जरूर चेक करें।

Today Gold-Silver Price: सोना-चांदी खरीदने वालों को बड़ी राहत, दोनों के दामों में गिरावट; यहां देखें आज के दाम

सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। आज सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में ₹20 हजार से ज्यादा की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जबकि सोने के भाव भी धड़ाम हो गए हैं। ऐसे में निवेशकों और ग्राहकों के लिए खरीदारी का शानदार मौका बन गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast