Search KhabarFast

Press ESC to close

केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद की कार का एक्सीडेंट, सिर में आई चोट, काफिले की कार से टकराई मंत्री की गाड़ी

केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद की कार का एक्सीडेंट, सिर में आई चोट, काफिले की कार से टकराई मंत्री की गाड़ी

Jitin Prasad Car Accident: केंद्रीय मंत्री और सांसद जितिन प्रसाद सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि वह अपने संसदीय क्षेत्र पीलीभीत के दौरे पर थे। पीलीभीत में ही उनकी कार काफिले में चल रही दूसरी कार से टकरा गई। राहत की बात यह है कि हादसे में जितिन प्रसाद पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना के बाद केंद्रीय मंत्री ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को रास्ते में ही छोड़ दिया और दूसरे वाहन से कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए।

घटना पीलीभीत के मझोला-विजीटी रोड स्थित बहरुआ गांव की बताई जा रही है। काफिले को एस्कॉर्ट कर रही कार ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिसके बाद जितिन प्रसाद की कार ने भी ब्रेक लगाए, लेकिन उनकी कार के पीछे वाली कार ने मंत्री की कार में पीछे से टक्कर मार दी। गाड़ी की रफ्तार ज्यादा नहीं थी इसलिए हादसा बड़ा नहीं हुआ। अचानक पूरा काफिला रुक गया और जितिन प्रसाद अपनी कार से बाहर निकले और अपनी कार वहीं छोड़कर दूसरी कार में बैठकर आगे बढ़ गए।

हादसे में नहीं हुआ कोई बड़ा नुकसान

केंद्रीय मंत्री पीलीभीत में बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने जा रहे थे। उनके काफिले में कई अन्य गाड़ियां भी शामिल थीं। हालांकि, टक्कर ज्यादा जोरदार नहीं थी इसलिए कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। केंद्रीय मंत्री भी बाल-बाल बच गए। कार में जितिन प्रसाद के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, एमएलसी सुधीर गुप्ता और बरखेड़ा विधायक प्रकाशानंद सवार थे।

देवहा नदी में उफान के बाद पीलीभीत में बाढ़ जैसे हालात

बताया जा रहा है कि देवहा नदी में नानक सागर से पानी छोड़े जाने के बाद पीलीभीत में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। कई गांव पानी में डूब गए हैं। नदी किनारे बसे बेनी चौधरी और फीलखाना मोहल्ले टापू बन गए हैं। लोगों को अपने घरों की छतों पर शरण लेनी पड़ रही है। सोमवार और मंगलवार को नदी में अचानक पानी बढ़ने से हर तरफ अफरा-तफरी मच गई। इससे पहले कि लोग सुरक्षित स्थान पर जा पाते, उनके घर पानी में डूब गए। फिलहाल प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

तमिलनाडु कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, CM विजय ने अपने पास रखे बड़े मंत्रालय

Tamil Nadu CM Vijay: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने अपनी जिम्मेदारी संभालने के बाद लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं। अब उन्होंने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा किया है।

'22 लाख उम्मीदवारों की मेहनत...' NEET केस में राहुल गांधी ने पीएम मोदी से की शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग

Rahul Gandhi Questions Over NEET Raw: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक मामलों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक ने देश की शिक्षा व्यवस्था को गंभीर नुकसान पहुंचाया गया और लाखों युवाओं के भविष्य को खतरे में डाल दिया है। उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा मांगा है।

अब 9वीं-10वीं में तीन भाषाओं की शिक्षा की गई अनिवार्य, इस दिन से लागू होगा नियम

CBSE Rules For Third Language: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने एक जुलाई से कक्षा 9 तक के छात्रों के लिए तीन भाषाओं की पढ़ाई अनिवार्य कर दिया गया है। हालांकि, कक्षा 10 में तीसरी भाषा के लिए कोई बोर्ड परीक्षा नहीं होगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast