भारत करेगा कॉमनवेल्थ 2022 में शूटिंग और तीरंदाजी चैंपियनशिप की मेजबानी

भारत करेगा कॉमनवेल्थ 2022 में शूटिंग और तीरंदाजी चैंपियनशिप की मेजबानी

भारत राष्ट्रमंडल निशानेबाजी और तीरंदाजी चैंपियनशिप की मेजबानी जनवरी 2022 में चंडीगढ़ में करेगा।

भारत कॉमनवेल्थ 2022 में निशानेबाजी और तीरंदाजी चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा, साथ ही बर्मिंघम में होने वाले खेलों में इसके पदकों को प्रतिस्पर्धी देशों की रैंकिंग के लिए शामिल किया जाएगा। इन दोनों स्पर्धाओं के पदकों को हालांकि राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह के एक सप्ताह अंतिम तालिका में जोड़ा जाएगा।

वहीं सीजीएफ ने लंदन में 21 से 23 फरवरी तक चली कार्यकारी बोर्ड की बैठक में यह फैसला किया है। इस फैसले को भारत की बड़ी जीत के तौर पर देखा जा रहा है, जिसने निशानेबाजी को हटाए जाने के बाद 2022 बर्मिंघम खेलों के बहिष्कार की चेतावनी दी थी।

सीजीएफ की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया, 'भारत में राष्ट्रमंडल तीरंदाजी और निशानेबाजी चैंपियनशिप का आयोजन 2022में होगा साथ ही इसके आयोजन से जुड़े मामले को सीजीएफ के कार्यकारी बोर्ड द्वारा अनुमोदित किया गया है।'

वहीं इन दोनों स्पर्धाओं का आयोजन जनवरी 2022 को चंडीगढ़ में में होगा, और राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 27 जुलाई से सात अगस्त 2022 तक होगा।

Leave a comment