भारत ने बांग्लादेश को धमाकेदार जीत से सिखाया सबक

भारत ने बांग्लादेश को धमाकेदार जीत से सिखाया सबक

टी-20 इंटरनेशनल मैच में भारत नेमेहमान टीम बांग्लादेश को 30 रनों से मात देकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। इस धमाकेदार जीत से भारत ने बांग्लादेश को सबक सिखाया और बताया कि क्यों टीम इंडिया अनुभवी और बेस्ट टीम है।

आपको बता दें कि जब दोनों देशों के बीच यह टी-20 सीरीज शुरू हुई थी तो उसके पहले ही मैच में बांग्लादेश ने भारत को दिल्ली में 7 विकेट से हरा दिया था। तब बांग्लादेश ने भारत को पहली बार किसी टी-20 इंटरनेशनल मैच में हराया था।

बता दें अब तक भारत और बांग्लादेश के बीच कुल 11 टी-20 इंटरनेशनल मैच हुए हैं, जिसमें से भारत को 10 मैचों में जीत मिली है। वहीं बांग्लादेश ने सिर्फ एक मैच जीता है। भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टी-20 इंटरनेशनल मैच नॉटिंघम में 2009 टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान खेला गया था, जिसमें भारत ने 25 रनों से जीत दर्ज की थी।वहीं इससे पहले भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछली टी-20 सीरीज में 1-1 के ड्रॉ नतीजे से संतोष करना पड़ा था, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज कर भारत ने अपने घर पर इस साल की पहली टी-20 सीरीज जीती है।

वहीं दीपक चाहर 'मैन ऑफ द मैच' और 'मैन ऑफ द सीरीज' चुने गए और उन्होनें इस मैच में सात रन देकर छह विकेट लिए। इसी के साथ वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज बन गए। चाहर ने मैच में 3.2 ओवर किए और आखिरी की तीन गेंदों पर तीन विकेट लेकर अपनी हैट्रिक भी पूरी की। दीपक की तेज गेंदबाजी और हैट्रिक सहित छह विकेट के दम पर भारत ने बांग्लादेश को हराकर सीरीज पर कब्जा किया।                                                                                                                                                                                                                                                 

Leave a comment