जासूसी भी कर सकता है भारत का सर्विलांस सैटेलाइट

जासूसी भी कर सकता है भारत का सर्विलांस सैटेलाइट

भारत ने अपना सर्विलांस सैटेलाइट लॉन्च किया है। ये पिछले 15 दिनों में लॉन्च किया गया दूसरा सर्विलांस सैटेलाइट है। अंतरिक्ष में चक्कर लगाते हुए ये हमारे दुश्मनों की जासूसी भी कर सकता है।

आप इसे Space में हमारा सबसे शानदार और सटीक जासूस भी कह सकते हैं। PSLV-C48 रॉकेट ने देश में बने (रिसैट) RISAT-2BR 1 सैटेलाइट के साथ 4 देशों के 9Satellites को अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक पहुंचा दिया है। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से बुधवार को दोपहर 3 बजकर 25 मिनट पर ये Satellites लॉन्च किए गए। और सिर्फ 21 मिनट में सभी 10 उपग्रह अंतरिक्ष में अपनी कक्षा में पहुंच गए।

ये प्रक्षेपण ISRO के लिए इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह PSLV रॉकेट की 50वीं उड़ान है। लेकिन इसमें सबसे बड़ी खबर ये है कि देश को दुश्मनों के बारे में जानने के लिए एक और महत्वपूर्ण तकनीक मिल गई है। RISAT-2BR एक Radar Imaging, Earth Observation Satellite है। इसका मतलब ये है कि इस उपग्रह में Radar की मदद से पृथ्वी की तस्वीरें लेने की क्षमता है।

628 किलोग्राम वजन वाले इस स्वदेशी Satellite को पृथ्वी की कक्षा में 576 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थापित किया गया है। अगले 5 वर्षों तक ये काम करता रहेगा। इस उपग्रह में X-band Synthetic Aperture Radar सिस्टम मौजूद है। जो रात, बादल वाले मौसम और आंधी-तूफान जैसे हालात में भी पृथ्वी की सटीक तस्वीरें ले सकता है। अंधेरे में भी दिन की तरह काम करना इसकी एक बड़ी क्षमता है।

Leave a comment