भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दमदार प्रदर्शन दिखाया

भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दमदार प्रदर्शन दिखाया

मेजबान भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करते हुए विशाखापत्तनम टेस्ट जीतने की तैयारी कर ली है। दक्षिण अफ्रीकी टीम दोनों ही पारियों में भारत को ऑल आउट नहीं कर सकी।

भारतीय टीम ने इस मैच में खूब छक्के लगाए और इसी दम पर कई रिकॉर्ड भी बना दिए। भारतीय टीम ने सात विकेट पर 502 रन बनाकर पहली पारी घोषित की। इसी प्रकार चार विकेट पर 323 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित की। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने पहली पारी में 431 रन बनाए। उसने 395 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अपनी दूसरी पारी में 11 रन पर एक विकेट गंवा दिया है।

भारतीय टीम ने इस मैच में कुल 27 छक्के लगाए। यह 142 साल के टेस्ट इतिहास में एक मैच में सबसे अधिक छक्कों का रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम था। उसने 2014 में पाकिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच में 22 छक्के जमाए थे।

अब भारतीय टीम ने बड़े अंतर से यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारतीय टीम ने पहली पारी में 13 और दूसरी पारी में 14 छक्के जमाए। पिछला भारतीय रिकॉर्ड 15 छक्कों का था, जो उसने 2009 में श्रीलंका के खिलाफ बनाए थे।

Leave a comment