CWG 2022: 9वें दिन भारत ने दिखाया शानदार प्रदर्शन, 4 गोल्ड के साथ 14 मेडल किए हासिल

CWG 2022: 9वें दिन भारत ने दिखाया शानदार प्रदर्शन, 4 गोल्ड के साथ 14 मेडल किए हासिल

नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। बता दें कि बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल का 9वां दिन भारत ने 14 मेडल अपने नाम किए जिसमें 4 गोल्ड,3 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज शामिल थे। अबतक भारत ने 14 गोल्ड मेडल, 11 सिल्वर, 16 ब्रॉन्ज हासिल कर चुका है जिसके बाद भारत के अबतक के मेजलों की संख्या 40 पहुंच गई है।

मेडल टैली में 59 गोल्ड, 46 सिल्वर और 50 ब्रॉन्ज के साथ ऑस्ट्रेलिया टॉप पर है। वहीं मेजबान इंग्लैंड 50 गोल्ड मेडल हासिल कर दूसरे एवं कनाडा 22 स्वर्ण पदक के साथ तीसरे स्थान पर है। जबकि न्यूजीलैंड भारत से एक स्थान ऊपर चौथे नंबर पर है। बता दें कि भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स के 9वें दिन कुश्ती से 3 स्वर्ण पदक मिले, जबकि चौथा स्वर्ण पैरा टेबल टेनिस से भाविना पटेल ने महिला सिंगल क्लास 3-5 में जीता गोल्ड मेडल दिलाया। कुश्ती में रवि दहिया ने भारत की झोली में 9वें दिन का पहला गोल्ड मेडल दिलाया।

इसके बाद महिला पहलवान विनेश फोगाट और नवीन कुमार ने भी अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक अप ने नाम किए। राष्ट्रमंडल खेलों में कुश्ती से यह भारत का छठा स्वर्ण पदक है। कुश्ती से यह उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है इससे पहले उसने इन खेलों से कॉमनवेल्थ खेलों में 5 गोल्ड मेडल अपने नाम किए थे।वहीं भारतीय पुरुष हॉकी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मैच में 3-2 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

भारत कॉमनवेल्थ खेलों के फाइनल में तीसरी बार पहुंचा है लेकिन इससे पहले वह कभी भी गोल्ड मेडल अपने नाम नहीं कर पाया है। इस बार वह अपने इस रिकॉर्ड को बेहतर बनाना चाहेगा। इसके अलावा भारत ने पदकतालिका में भले ही 5वें स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली हो लेकिन वह यहां से संतोष करना नहीं चाहेगी। वह अपने से 4 पदक ऊपर न्यूजीलैंड को चुनौती देना चाहेगा और उसे चौथे स्थान से हटाकर खुद काबिज होना चाहेगा।

Leave a comment