दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

Delhi Rain: दिल्ली-NCR में आज मौसम अचानक से सुहावना हो गया है। दिल्ली के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई है।  IMD ने बताया कि शहर में शनिवार को 115 प्रतिशत बारिश दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री अधिक है।

पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, उत्तरपूर्वी दिल्ली, दक्षिणी समेत शहर के कई हिस्सों में बादल छाए रहने के बाद बारिश हुई।IMDने दिन के दौरान हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ आम तौर पर बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की है। अधिकतम तापमान 36डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 84प्रतिशत दर्ज की गई।

दोपहर 12 बजे के आसपास दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 112 पर था। दोपहर 12 बजे के आसपास दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 112 पर था। शून्य और 50 के बीच एक AQI को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।

Leave a comment