Search KhabarFast

Press ESC to close

पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह के बाद कूदे यात्री, दूसरी ट्रेन की चपेट में आकर कई लोगों की गई जान

पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह के बाद कूदे यात्री, दूसरी ट्रेन की चपेट में आकर कई लोगों की गई जान

Pushpak Express Caught Fire: महाराष्ट्र के जलगांव जिले के परांडा रेलवे स्टेशन के पास एक दर्दनाक ट्रेन हादसा हुआ है। इस हादसे में 7यात्रियों की जान चली गई और 40से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। यह घटना तब घटी, जब पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के कारण यात्रियों ने ट्रेन से कूदने की कोशिश की और वे दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए।

आग की अफवाह ने यात्रियों में मचाई अफरातफरी

खबरों के मुताबिक, पुष्पक एक्सप्रेस जब परांडा रेलवे स्टेशन के पास पहुंची, तो ट्रेन के मोटरमैन ने ब्रेक लगाए। इससे पहियों से चिंगारियां निकलने लगीं। यात्रियों में यह अफवाह फैल गई कि ट्रेन में आग लग गई है। अफवाह ने महिलाओं और बच्चों में डर पैदा कर दिया। फिर, लोग घबराकर ट्रेन के कोच से कूदने लगे।

लगभग 35से 40यात्री ट्रेन से कूद गए। लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि दूसरी ट्रेन भी उसी रास्ते पर आ रही है। इसके कारण ये यात्री कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। इस हादसे में कई यात्रियों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए।

रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य किया शुरू

हादसे की सूचना मिलने के बाद रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा। अस्पताल में कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, "पुष्पक ट्रेन दुर्घटना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। हादसे में घायल हुए लोगों का उचित इलाज किया जाए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

21 हजार रुपये तक कमाने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, मिल सकता है सालाना बोनस

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ओर से जारी दो अधिसूचनाओं के बाद कर्मचारियों के लिए बोनस से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। नए नियमों के तहत हर महीने 21,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारी तय शर्तें पूरी करने पर अपने नियोक्ता से वैधानिक बोनस पाने के हकदार हो सकते हैं।

PM मोदी ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 का किया उद्घाटन, बोले- भारत की 7.8% विकास दर से दुनिया में बढ़ा भरोसा

PM Modi Addresses Global Fintech Fest: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में आयोजित ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 के 7वें संस्करण का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने एग्ज़िबिटर्स और देश-विदेश से पहुंचे डेलीगेट्स से बातचीत की और भारत के तेजी से बढ़ते

फिर दुनिया देखेगी भारत-रूस की दोस्ती, पीएम मोदी-पुतिन के बीच कई मुद्दों पर होगी चर्चा

India-Russia Relation: भारत में 12-13 सितंबर को ब्रिक्स समिट का आयोजन होने जा रहे हैं। जिसके लिए दुनियाभर के नेताओं का जमवाड़ा दिल्ली में लगने जा रहा है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी भारत आ रहा हैं। उनकी पीएम मोदी से मुलाकात होनी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast