Search KhabarFast

Press ESC to close

भारत-पाक फाइनल से पहले अभिषेक शर्मा के पिता का भावुक बयान , बोले- शतक नहीं, देश की जीत जरूरी

भारत-पाक फाइनल से पहले अभिषेक शर्मा के पिता का भावुक बयान , बोले- शतक नहीं, देश की जीत जरूरी

IND vs PAK Final: एशिया कप 2025का महामुकाबला आज यानी रविवार 28सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला हैं। पहली बार टूर्नामेंट के 41सालों के इतिहास में भारत और पाकिस्तान की टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी। भारत जहां 8 बार एशिया कप का खिताब जीत चुका है, वहीं पाकिस्तान के नाम अब तक 2खिताब दर्ज हैं। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारतीय टीम की सबसे बड़ी उम्मीद बनकर उभरे हैं युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, जिनका प्रदर्शन टूर्नामेंट में अब तक शानदार रहा है।

अभिषेक के पिता का भावुक बयान – ‘वो देश के लिए खेलता है’

अभिषेक शर्मा के पिता राजकुमार शर्मा ने इस फाइनल को लेकर मीडिया से बातचीत में कहा कि देश की दुआएं उनके बेटे और भारतीय टीम के साथ हैं। उन्होंने कहा, "अभिषेक शतक के पीछे नहीं भागता, वो देश के लिए खेलता है और जीत को ही सबसे बड़ा लक्ष्य मानता है।" उन्होंने उम्मीद जताई कि इस ऐतिहासिक फाइनल में भी अभिषेक अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएगा। राजकुमार शर्मा ने कहा कि 41साल में पहली बार हो रहे भारत-पाक फाइनल में देश की नजरें अभिषेक पर हैं और आज दुआएं जरूर कुबूल होंगी।

एशिया कप 2025में अभिषेक शर्मा का तूफानी प्रदर्शन

25वर्षीय अभिषेक शर्मा एशिया कप 2025में अब तक सबसे चर्चित खिलाड़ी बन चुके हैं। उन्होंने 6पारियों में 51.50की औसत और 204.63के स्ट्राइक रेट से कुल 309रन बनाए हैं। उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी की बदौलत भारत ने टूर्नामेंट में एक के बाद एक शानदार जीत दर्ज की है। 19छक्कों के साथ वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी भी बन चुके हैं।

क्या पाकिस्तान के खिलाफ फिर चमकेंगे अभिषेक?

फाइनल मुकाबले में अभिषेक शर्मा का बल्ला कितना चलता है, ये भारत की जीत के लिहाज से बेहद अहम होगा। अब तक उनका प्रदर्शन देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि अगर अभिषेक का दिन रहा, तो मैच एकतरफा हो सकता है। लाखों भारतीयों की निगाहें इस युवा सितारे पर टिकी हैं – जो रिकॉर्ड नहीं, जीत के लिए खेलता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IND vs ENG: रोहित शर्मा के भविष्य पर कोच ने तोड़ी चुप्पी, रिटायरमेंट की अफवाहों के बीच दिया बड़ा बयान

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज़ में रोहित शर्मा का खराब फॉर्म का सिलसिला जारी है। दूसरे वनडे धीमी शुरूआत करते हुए सिर्फ रोहित शर्मा ने 47 गेंदों में सिर्फ 26 रन ही बना सके। रोहित के खराब प्रदर्शन की वजह उनको बाहर करने की मांग तेज हो गई है। जिसकी वजह से उन पर काफी दवाब भी देखा जा रहा है। इसी बीच भारत के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि रोहित जैसे बड़े खिलाड़ी पर दबाव नहीं होता, भले ही पिछले दो मैचों में रन न बने हों।

FIFA World Cup Final 2026: 18 साल बाद आमने-सामने होंगे मेसी और यमल! वायरल फोटो की कहानी बनेगी वर्ल्ड कप फाइनल की याद

FIFA World Cup Final 2026: फीफा विश्व कप में इंग्लैंड पर 2-1 की जीत के बाद मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। फाइनल में उनका मुकाबला यूरोपियन चैंपियन स्पेन के हाथ होगा। यह मुकाबला लियोनेल मेसी और लैमिन यमल के बीच एक यादगार होने की उम्मीद जताई जा रही है।

डोपिंग की गलती पड़ी भारी, मोहम्मद नवाज पर ICC का शिकंजा; क्रिकेट रिकॉर्ड भी मिटाए गए

Mohammad Nawaz Doping Case: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्पिनर मोहम्मद नवाज को डोपिंग रोधी नियमों के उल्लंघन के मामले में बड़ा झटका लगा है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने उन्हें एंटी-डोपिंग नियमों का दोषी पाए जाने के बाद तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही आईसीसी ने इस अवधि के दौरान उनके सभी क्रिकेट रिकॉर्ड को अमान्य करने का फैसला किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast