Search KhabarFast

Press ESC to close

विपक्ष ने उपराष्ट्रपति धनखड़ के खिलाफ क्यों पेश किया अविश्वास प्रस्ताव? जयराम रमेश ने बताई विपक्ष की वजहें

विपक्ष ने उपराष्ट्रपति धनखड़ के खिलाफ क्यों पेश किया अविश्वास प्रस्ताव? जयराम रमेश ने बताई विपक्ष की वजहें

No-Confidence Motion Against Vice President: राज्यसभा में मंगलवार को विपक्षी इंडिया ब्लॉक ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। यह कदम कांग्रेस नेता जयराम रमेश की अगुवाई में उठाया गया है। उनकी पार्टी और अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया। संविधान के अनुच्छेद 67बी के तहत यह प्रस्ताव राज्यसभा के सेक्रेटरी जनरल को सौंपा गया।

जयराम रमेश ने कहा कि यह मामला व्यक्तिगत नहीं, बल्कि विपक्षी नेताओं के अपमान का है। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी (आप), समाजवादी पार्टी (सपा), तृणमूल कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा), झारखंड मुक्ति मोर्चा और डीएमके जैसे विपक्षी दलों के 60सांसदों ने इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए हैं।

संसदीय कार्यों में अवरोध का आरोप

जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह संसद की कार्यवाही को सामान्य रूप से चलने नहीं देना चाहती। उन्होंने संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू पर निशाना साधते हुए कहा कि रिजिजू ने राज्यसभा सभापति और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के सामने यह दावा किया था कि विपक्ष अडानी मामले को नहीं उठाएगा, तो राज्यसभा की कार्यवाही नहीं चलने दी जाएगी।

लोकतंत्र की रक्षा के लिए कदम

जयराम रमेश ने कहा कि यह स्पष्ट हो चुका है कि सरकार संसद के कामकाज को बाधित करना चाहती है। उनका कहना था कि विपक्ष के पास उपराष्ट्रपति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के अलावा कोई विकल्प नहीं था, क्योंकि उनका पक्षपाती रवैया संसद की कार्यवाही में साफ दिख रहा है। रमेश ने इसे संसदीय लोकतंत्र की रक्षा के लिए जरूरी कदम बताया।

इससे पहले, जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी इस मुद्दे पर अपनी चिंता व्यक्त की थी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Bank Khule Hai Kya: आज बैंक खुले हैं क्या, शनिवार को छुट्टी को लेकर बड़ा अपडेट, जानिये

RBI की बैंक हॉलीडे लिस्‍ट के मुताबिक, आज किसी पर्व और त्‍यौहार की छु‍ट्टी नहीं है। दूसरी बात कि ये महीना सोमवार से शुरू हुआ है और आज महीने का पहला शनिवार है।

Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल के दामों में आई गिरावट, जाने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव

Petrol Diesel Price Today: देशभर में पेट्रोल - डीजल के दाम आसमान को छू रहे हैं। जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है।

Aaj ka Mausam: उत्तर भारत में बारिश और आंधी का अलर्ट, कई राज्यों में तेज हवाओं की चेतावनी

उत्तर भारत के कई राज्यों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार 6 और 7 जून को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश होने की संभावना है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast