भारत-कजाकिस्तान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास

भारत-कजाकिस्तान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास

भारत और कजाकिस्तान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास काजिंद 2019 का संयुक्त अभ्यास जारी है। दोनों देशों की सेनाओं के 100 सैनिक इसमें शामिल हैं।बता दें कि भारत सरकार की तरफ से विभिन्न देशों के साथ सैन्य अभ्यास आयोजित किए जाते हैं।

कजाकिस्तान के साथ आयोजित होने वाला ये सैन्य अभ्यास वैश्विक आतंकवाद के बदलते परिदृश्य में काफी महत्वपूर्ण है। इसका उद्देश्य पहाड़ी क्षेत्रों में आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों को अंजाम देना है। सैन्य अभ्यास के दौरान वैश्विक आतंकवाद और हाइब्रिड युद्ध के उभरते रुझानों के विभिन्न पहलुओं को वर्तमान समय के साथ-साथ वैश्विक परिदृश्यों में समकालीन प्रभावों के कारण भी शामिल किया गया है। ये संयुक्त सैन्य अभ्यास दोनों देशों के बीच आपसी रक्षा सहयोग को बढ़ाएगा। साथ ही दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने में मददगार सिद्ध होगा। ये अभ्यास 15 अक्टूबर तक चलेगा।

 

 

Leave a comment