बारबाडोस के तूफान से टीम इंडिया को निकालने के लिए BCCI का बड़ा प्लान, जय शाह ने उठाया ये कदम

बारबाडोस के तूफान से टीम इंडिया को निकालने के लिए BCCI का बड़ा प्लान, जय शाह ने उठाया ये कदम

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप जीतने के बाद टीम इंडिया बड़ी मुसीबत के फंसी हुई है। दरअसल बारबाडोस में तूफान आया हुआ है और इस वजह से टीम इंडिया वहां फंसी हुई है। बारबाडोस में चक्रवाती तूफान की वजह से कर्फ्यू जैसी स्थिति हो गई है। यहां का एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है। किसी को भी घर से निकलने की इजाजत नहीं दी गई है। हेरिकेन बेरिल की वजह से काफी मुश्किल की स्थिति आ गई है। हालांकि, दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई ने अपने सदस्यों को बाहर निकालने का प्लान बना लिया है। जय शाह ने जानकारी दी कि वो चार्टर्ड फ्लाइट के जरिए टीम इंडिया को भारत लाने का प्लान बना चुके है।

बता दें कि हेरिकेन बेरिल काफी खतरनाक माना जा रहा है। इसके आने की वजह से रविवार को हवाएं करीब 130 माइल पर घंटे की रफ्तार से चल रही थी। यह अब कैटेगरी 4 में आ चुका है। इसकी आगे क्या स्थिति होगी, इस पर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं है। हालांकि, जय शाह ने मीडिया को जानकारी दी कि बीसीसीआई हवाई अड्डे के अधिकारियों के संपर्क में है। जैसे ही एयरपोर्ट का संचालन शुरू होगा वैसे ही टीम इंडिया चार्टर्ड विमान से अमेरिका या यूरोप के लिए उड़ान भरेगी। इसके बाद वहां से टीम इंडिया भारत आएगी। वहीं जय शाह ने कहा कि ये हवा की रफ्तार कम होने पर ही हो सके गा। जय शाह ने बताया कि कोई प्रकृति से लड़ना नहीं चाहता इसलिए इंतजार करना ही बेहतर है।

टीम इंडिया ने दूसरी बार जीता टी20 विश्व कप का खिताब

गौरतलब है कि भारत ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका को टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में हरा दिया। टीम इंडिया ने दूसरी बार यह खिताब अपने नाम किया। इस मुकाबले में विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह की अहम भूमिका रही थी। कोहली ने 76 रनों की दमदार पारी खेली थी। टीम इंडिया को चैंपियन बनने के बाद इनाम के तौर पर करोड़ों रुपए मिले हैं। बीसीसीआई ने 125 करोड़ प्राइज मनी की घोषणा की है।

Leave a comment