Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा का अब तक का सबसे बड़ा बजट, युवाओं और महिलाओं को CM सैनी की बड़ी सौगात

हरियाणा का अब तक का सबसे बड़ा बजट, युवाओं और महिलाओं को CM सैनी की बड़ी सौगात

Haryana Budget 2025: हरियाणा के मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री नायब सिंह सैनी ने अपना पहला बजट पेश किया। इस बार का बजट 2.05लाख करोड़ रुपये का है। यह अब तक का सबसे बड़ा बजट है। पिछले वर्ष की तुलना में इसमें 13.7% (16हजार करोड़ रुपये) की वृद्धि की गई है।

बता दें कि,राज्य सरकार ने मिशन हरियाणा 2047के तहत 50लाख युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। इस योजना के लिए 5करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। सरकार का उद्देश्य राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करना है।

AI मिशन के लिए विश्व बैंक से 474करोड़ रुपये की सहायता

हरियाणा सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मिशन को बढ़ावा दे रही है। इसके तहत गुरुग्राम और पंचकूला में AI हब बनाए जाएंगे। इन केंद्रों में 50हजार युवाओं को आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण मिलेगा। इस योजना के लिए विश्व बैंक ने 474करोड़ रुपये की सहायता देने का आश्वासन दिया है।

डंकी रूट पर सख्ती, नया कानून जल्द

मुख्यमंत्री सैनी ने डंकी रूट के जरिए विदेश जाने वाले युवाओं की सुरक्षा पर चिंता जताई। सरकार इस समस्या को रोकने के लिए सख्त कानून लाने की तैयारी कर रही है। यह कदम युवाओं को अवैध प्रवास के खतरों से बचाने और उन्हें सुरक्षित करियर विकल्प देने के लिए उठाया जा रहा है।

महिला बागवानों को मिलेगा ब्याज मुक्त कर्ज

राज्य सरकार ने महिला बागवानों के लिए एक लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त कर्ज देने की घोषणा की है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक मजबूती देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

कृषि और जैविक खाद को मिलेगा बढ़ावा

हरियाणा सरकार गोबर खाद को प्रोत्साहित करने और मोरनी जैसे पहाड़ी क्षेत्रों के किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए नई नीति लाने जा रही है। इससे किसानों को अधिक लाभ मिलेगा और वे जैविक खेती की ओर बढ़ सकेंगे।

"डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर" की स्थापना का प्रस्ताव

मुख्यमंत्री सैनी ने 2047तक हरियाणा के तेज विकास के लिए "डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर" बनाने का प्रस्ताव रखा है। यह विभाग भविष्य की संभावनाओं का अध्ययन करेगा और नई नीतियां तैयार करेगा।

इस बजट में रोजगार, तकनीकी शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और कृषि क्षेत्र को प्राथमिकता दी गई है। सरकार का लक्ष्य हरियाणा को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IIT दिल्ली में PM मोदी का छात्राओं को लेकर बड़ा संदेश, कहा- मेडल पाने वाली छात्राओं की संख्या और बढ़नी चाहिए

delhi News : IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। इस दौरान ग्रेजुएट होने वाले छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई दी। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जिंदगी का नया अध्याय शुरू करने से पहले वे पीछे मुड़कर अपने शिक्षकों और सपोर्ट स्टाफ का आभार जरूर जताएं, जिन्होंने उनकी सफलता में अहम भूमिका निभाई। समारोह में प्रधानमंत्री ने मेधावी छात्रों को संस्थान के प्रतिष्ठित सम्मान भी प्रदान किए, जिनमें प्रेसिडेंट्स गोल्ड मेडल, डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल, शंकर दयाल शर्मा गोल्ड मेडल और परफेक्ट टेन गोल्ड मेडल शामिल रहे।

Ranchi Protest: प्रदर्शनकारी छात्रों और सरकार के बीच दूसरे दौर की वार्ता खत्म, क्या बैठक में बनी सहमति?

Jharkhand Protest: झारखंड में परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों ने मोर्चा खोल दिया है। आंदोलन कारी छात्रों ने सिस्टम में बदलाव लाने की ठानी है। वहीं, सरकार की तरफ से बातचीत की कवायद लगातार की जा रहा है लेकिन, अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast