Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली के स्कूलों के बाद गुरुग्राम में 5 होटलों को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन में हड़कंप

दिल्ली के स्कूलों के बाद गुरुग्राम में 5 होटलों को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन में हड़कंप

Gurugram Hotels Received Bomb Threat: दिल्ली में बम धमकियों के बाद अब गुरुग्राम में भी इसी तरह का एक मामला सामने आया है। सोमवार को शहर के पांच होटलों को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिससे होटलों में हड़कंप मच गया। पुलिस और बम स्क्वॉड ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इन होटलों की सघन जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

गुरुग्राम पुलिस के अनुसार, धमकी मिलने के बाद पुलिस और बम स्क्वॉड की टीम ने इन होटलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सर्च के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई। पुलिस ने इन धमकियों को फर्जी करार दिया और मेल भेजने वाले का आईपी एड्रेस ट्रेस करने की कोशिश कर रही है।

दिल्ली में भी बम धमकी का मामला सामने आया

उसी दिन दिल्ली में भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। डीपीएस स्कूल आरके पुरम और जीडी गोयनका स्कूल पश्चिम विहार सहित लगभग 40स्कूलों को धमकी भरे ईमेल भेजे गए। मेल में कहा गया था कि स्कूलों में छोटे बम लगाए गए हैं, जो ज्यादा नुकसान नहीं करेंगे, लेकिन कई लोग घायल हो सकते हैं। साथ ही, 30,000डॉलर की मांग भी की गई थी।

दिल्ली पुलिस ने धमकी के बाद बम स्क्वॉड और दमकल विभाग को त्वरित रूप से स्कूलों में भेजा। घंटों तक चली जांच के बाद भी किसी संदिग्ध वस्तु का पता नहीं चला। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी और मामले की जांच शुरू कर दी।

फर्जी धमकियों से पुलिस प्रशासन सतर्क

हालांकि, इन धमकियों से अब तक कोई गंभीर खतरा नहीं सामने आया है, लेकिन पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा इंतजामों को और मजबूत कर दिया है। स्कूलों और होटलों जैसी भीड़-भाड़ वाली जगहों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों का पता लगाने के लिए सभी तकनीकी उपायों का उपयोग किया जा रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Bank Khule Hai Kya: आज बैंक खुले हैं क्या, शनिवार को छुट्टी को लेकर बड़ा अपडेट, जानिये

RBI की बैंक हॉलीडे लिस्‍ट के मुताबिक, आज किसी पर्व और त्‍यौहार की छु‍ट्टी नहीं है। दूसरी बात कि ये महीना सोमवार से शुरू हुआ है और आज महीने का पहला शनिवार है।

Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल के दामों में आई गिरावट, जाने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव

Petrol Diesel Price Today: देशभर में पेट्रोल - डीजल के दाम आसमान को छू रहे हैं। जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है।

Aaj ka Mausam: उत्तर भारत में बारिश और आंधी का अलर्ट, कई राज्यों में तेज हवाओं की चेतावनी

उत्तर भारत के कई राज्यों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार 6 और 7 जून को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश होने की संभावना है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast