India Give Two Modern DEMU Train To Nepal : सीमा विवाद के बीच भारत नहीं भूला दोस्ती, नेपाल को दी दो आधुनिक ट्रेन

India Give Two Modern DEMU Train To Nepal : सीमा विवाद के बीच भारत नहीं भूला दोस्ती, नेपाल को दी दो आधुनिक ट्रेन

नई दिल्ली :  भारत और नेपाल के बीच भले की सीमा विवाद है.लेकिन भारत ने हमेशा दोस्ती निभाई है.भारत ने दुश्मन का भी साथ दिया है.यही वजह है कि,सीमा विवाद होने के बाद भी भारत ने नेपाल को दो ट्रेन सौंपी है. जोकि,दिसंबर महीने से बिहान के जयनगर और धनुषा के कुर्था के बीच चलेंगी.

आपको बता दें कि, भारत और नेपाल के बीच सीमा विवाद के बावजूद भी दोस्ती की मिसाल कायम है. भारत और नेपाल के बीच अब जल्द ही रेल सेवा शुरू होने जा रही है. भारत ने नेपाल को दो आधुनिक ट्रेनें सौंपी हैं, जो दिसंबर के मध्य से बिहार के जयनगर और धनुषा जिले के कुर्था के बीच चलेंगी.

वहीं भारतीय रेलवे का कहना है कि, ये दोनों ट्रेनें जनकपुर शहर के कुर्था से भारत के सीमा से सटे जयनगर के लिए शुरू होंगी. इस हिमालयी राष्ट्र में ये पहली बड़ी लाइन की रेल सेवा होगी. कुर्था से जयनगर तक ट्रेन शुरू होने से दोनों देशों के नागरिकों को फायदा मिलेगा. ये रेल मार्ग 35 किलोमीटर की दूरी को कवर करेगा.

Leave a comment