CWG 2022: भारत ने ट्रैक एंड फील्ड में रचा इतिहास, एक ही दिन में 2 रजत पद किए अपने नाम

CWG 2022: भारत ने ट्रैक एंड फील्ड में रचा इतिहास, एक ही दिन में 2 रजत पद किए अपने नाम

नई दिल्ली:  बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022में अब तक भारतीय एथलीट 28पदक अपनी झोली में डाल चुके है। इनमें 9 स्वर्ण, 10रजत और 9 ब्रॉन्ज मेडल है। अब तक भारत को सबसे ज्यादा पदक वेटलिफ्टिंग और रेसलिंग से आए है। वहीं आज फिर भारत की झोली में दो और सिल्वर मेडल आए है।आज का पहला मेडल पहला मेडल प्रियंका गोस्वामी ने दिलाया। जबकि भारत को दूसरा सिल्वर अविनाश साबले ने दिलाया। उन्होंने 3000 मीटर स्टीपलचेज में शानदार प्रदर्शन किया. हालांकि वे गोल्ड मेडल से चूक गए।

हालाकि, अविनाश इससे पहले कई मौकों पर शानदार प्रदर्शन कर चुके है। लेकिन इस बार उनके लिए कॉमनवेल्थ गेम्स बेहद खास रहा। अविनाश ने इस बार अपना बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 8 मिनट 11.20 सेकेंड का समय लिया। इस तरह उन्होंने सिल्वर मेडल जीता। हालांकि वे गोल्ड से चूक गए। इस खेल में केन्या ने गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल जीता।वैसे तो पिछले 4-5 वर्षों में भारतीय ट्रैक और फील्ड में महान कहानियों में से एक है।

वहीं आज के दिन का दुसरा मेडल महिलाओं के 10,000 मीटर दौड़ से आया है। भारतीय एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेल 2022 के फाइनल में रजत पदक जीतने के लिए 43:38.83 मिनट में अपनी दौड़ पूरी की।राष्ट्रमंडल खेलों में पदार्पण करने वाली खिलाड़ी दौड़ की शुरुआत से ही बढ़त में रही और पदक पर हाथ आजमाती रही। यह वास्तव में किसी भी टूर्नामेंट में उनका पहला बड़ा पदक था।

Leave a comment