चिराग के चाचा पशुपति पारस ने छोड़ा NDA, क्या अब INDIA गठबंधन में होंगे शामिल?

चिराग के चाचा पशुपति पारस ने छोड़ा NDA, क्या अब INDIA गठबंधन में होंगे शामिल?

Bihar Politics: लोकसभा चुनाव 2024 में चिराग पासवान ने अपने चाचा पशुपति कुमार पारस से राजनीतिक बदला लेते हुए उन्हें पछाड़ दिया। पारस ने पहले चिराग को पार्टी से बाहर कर केंद्रीय मंत्री पद हासिल किया था, लेकिन इस बार भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए में उन्हें कोई अहमियत नहीं मिली। अब, बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर, पारस ने एनडीए से अपना रिश्ता तोड़ने का ऐलान कर दिया है।

बता दें कि,राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के अध्यक्ष पशुपति पारस ने साफ किया कि उनकी पार्टी अब एनडीए का हिस्सा नहीं रहेगी। उन्होंने बिहार की 243विधानसभा सीटों पर प्रचार करने का निर्णय लिया और राज्य सरकार को दलित विरोधी बताया। पारस का यह फैसला बिहार की राजनीति में हलचल पैदा कर रहा है।

क्या अब INDIA गठबंधन का हिस्सा बनेंगे पारस?

पारस के एनडीए से अलग होने के बाद यह सवाल उठ रहा है कि वे अब INDIA गठबंधन का हिस्सा बन सकते हैं। पिछली लोकसभा चुनाव में भाजपा ने चिराग को पांच सीटें दी थीं, जिससे पारस राजनीतिक रूप से कमजोर हो गए थे। अब वे अपनी राजनीतिक स्थिति को मजबूत करने के लिए नए रास्ते तलाश रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि लालू यादव उन्हें अपने खेमे में लाने की कोशिश कर सकते हैं, खासकर जब RJD इस बार सरकार बनाने का सपना देख रही है।

राजनीति में कब क्या हो, कहा नहीं जा सकता

कुछ साल पहले चिराग के साथ बगावत करके पशुपति पारस ने पार्टी के छह में से पांच सांसदों को अपने साथ मिला लिया था, जिससे चिराग अकेले पड़ गए थे। लेकिन 2024 में चिराग ने सभी सीटों पर जीत दर्ज की और केंद्रीय मंत्री बने, जबकि पारस को भाजपा ने नजरअंदाज किया। अब चिराग शायद अपने चाचा पर भरोसा नहीं करेंगे, क्योंकि राजनीति में एक बार धोखा देने वाला दोबारा भी धोखा दे सकता है।

Leave a comment