'हम पुल बनाते हैं, BJP उन्हें तोड़ देती है', निर्माणाधीन पुल गिरने पर तेज प्रताप यादव का आरोप

'हम पुल बनाते हैं, BJP उन्हें तोड़ देती है', निर्माणाधीन पुल गिरने पर तेज प्रताप यादव का आरोप

नई दिल्लीबिहार के कैबिनेट मंत्री तेज प्रताप यादव ने रविवार को भागलपुर में निर्माणाधीन पुल के गिरने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जिम्मेदार ठहराया है। यादव ने कहा, "BJPने पुल को गिराया है। हम पुल बनाते हैं और BJPउन्हें नष्ट करती रहती है।"

आपको बता दें कि,उनकी प्रतिक्रिया पत्रकारों द्वारा भाजपा के अमित मालवीय से सवाल पूछने के बाद आई कि क्या बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी CMतेजस्वी यादव हाल ही में बिहार पुल ढहने पर इस्तीफा दे देंगे। भागलपुर में गंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल के गिरने से राजनीतिक और सामाजिक बवाल मच गया। 3.16 किलोमीटर लंबे इस पुल को खगड़िया जिले को भागलपुर से जोड़ना था।

पुल का मध्य भाग खगड़िया, अगुवानी और सुल्तानगंज के बीच गंगा नदी पर बनाया जा रहा था। पुल का एक हिस्सा इससे पहले पिछले साल 30 अप्रैल को ढह गया था।

भाजपा ने बिहार सरकार पर जमकर साधा निशाना

पुल गिरने को लेकर BJPने बिहार के CMनीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। भाजपा नेता अमित मालवीय ने पूछा कि क्या नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव क्रमशः CMऔर डिप्टी CMके पद से इस्तीफा देंगे।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा,"2015 में, नीतीश कुमार ने इस पुल का उद्घाटन किया था, जिसे 2020 तक पूरा किया जाना था। यह पुल दूसरी बार गिर गया है। क्या इस घटना का संज्ञान लेते हुए नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव तुरंत इस्तीफा दे देंगे? ऐसा करने से चाचा और दोनों भतीजा देश के सामने एक मिसाल कायम कर सकता है।”

Leave a comment