AAP vs BJP: केजरीवाल की हत्या की 'गहरी साजिश' के आरोप पर सियासी बवाल, जानें सभी पक्षों की प्रतिक्रियाएं

AAP vs BJP: केजरीवाल की हत्या की 'गहरी साजिश' के आरोप पर सियासी बवाल, जानें सभी पक्षों की प्रतिक्रियाएं

Arvind Kejriwal News:  आम आदमी पार्टी (AAP) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर अपने राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की हत्या की "गहरी साजिश" रचने का गंभीर आरोप लगाया है। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने इस आरोप को खारिज किया। उन्होंने इसे विधानसभा चुनाव से पहले BJPको बदनाम करने का "नाटक" बताया।

BJPने इस आरोप को सिरे से किया खारिज

‘AAP’ नेताओं ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी में पदयात्रा के दौरान केजरीवाल पर "BJPके गुंडों" ने हमला किया। BJPने इस आरोप को सिरे से खारिज किया है। ‘AAP’ ने इस कथित हमले का कोई वीडियो प्रस्तुत नहीं किया है। पुलिस ने कहा कि उसे कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिली है।

AAPके राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने एक प्रेस वार्ता में कहा, "घटना में पुलिस की मिलीभगत केजरीवाल की हत्या की गहरी साजिश को दर्शाती है। BJPउनकी जान की दुश्मन बन गई है।" संजय सिंह ने कहा कि केजरीवाल इस घटना के बावजूद अपने पदयात्रा अभियान को जारी रखेंगे।

कोई शिकायत दर्ज क्यों नहीं हुई?

केजरीवाल और अन्य ‘AAP’ नेता फरवरी 2025में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्राएं कर रहे हैं। जब संजय सिंह से पूछा गया कि पार्टी ने इस घटना के संबंध में कोई शिकायत क्यों नहीं दर्ज कराई, तो उन्होंने कहा, "अगर पुलिस 'निष्पक्ष' होती, तो यह घटना नहीं होती।" उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावर BJPकी युवा इकाई के सदस्य थे।

संजय सिंह ने बताया कि ‘AAP’ पुलिस से मामले की जांच करने की मांग कर सकती है। पार्टी इस मामले में आगे की कानूनी सलाह ले रही है।

AAP अपने घटते जनसमर्थन से चिंतित है BJP

दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि BJPनेता हमलावरों का समर्थन कर रहे हैं। BJPनेता गुप्ता ने कहा कि ‘AAP’ ने हमले को लेकर कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। इससे यह स्पष्ट होता है कि पार्टी विधानसभा चुनाव से पहले जनता की सहानुभूति हासिल करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने घटते जनसमर्थन से चिंतित है।

Leave a comment