IND vs SA- उमेश ने बल्लेबाजी में किया धमाल

IND vs SA- उमेश ने बल्लेबाजी में किया धमाल

जब टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ  सीरीज के तीसरे टेस्ट के लिए रांची आई तो वहां टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत नहीं मिली लेकिन रोहित और रहाणे ने टीम इंडिया की पारी को बड़ा स्कोर दिया।

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 497 रन पर पारी घोषित करने के बाद दो अफ्रीकी बल्लेबाज भी पवेलियन सस्ते में लौटा दिए। इसी बीच उमेश यादव ने एक 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।मैच के दूसरे दिन उमेश यादव ने पहले अपने बल्ले से शानदार खेल दिखाया और इसके बाद एक विकेट भी हासिल किया। उमेश यादव ने अपनी शानदार बल्लेबाजी दिखाते हुए कुछ खास रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर लिए हैं।

टीम इंडिया की पारी के अंत में उमेश यादव ने कुछ आतिशी शॉट्स लगाकर टीम के कप्तान विराट सहित फैंस का भी दिल जीता। उमेश ने केवल 10 गेंदों पर 31 रन का पारी खेली और इसमें उन्होंने 5 आतिशी छक्के लगा डाले। इस पारी से उमेश यादव वह रिकॉर्ड तोड़ दिया जो आमतौर पर बड़े बड़े बल्लेबाजों के नाम होता है। उमेश ने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेंमिंग एक टेस्ट पारी में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

15 साल पहले फ्लेमिंग ने 11 गेंदों में 31 रन की पारी 2004 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली थी। फ्लेमिंग का उस पारी में स्ट्राइक रेट 281।81 था। लेकिन उमेश ने केवल दस गेदों में ही 31 रन ठोक दिया और अपना स्ट्राइक रेट 310 कर दिया। उमेश ने 42 टेस्ट की 47 पारियों में केवल 283 रन ही बनाए हैं और 31 रन की यह पारी ही उनके टेस्ट करियर की बेस्ट पारी है। उनके नाम अब 16 चौके और14 छक्के हो चुके हैं।

Leave a comment