Search KhabarFast

Press ESC to close

2nd ODI में टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं ये दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी, जानें कौन हैं ये धुरंधर

2nd ODI में टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं ये दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी, जानें कौन हैं ये धुरंधर

IND vs SA 2nd ODI: भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से आगे चल रहे हैं। केएल राहुल की कप्तानी में टीम इंडिया दूसरा वनडे जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। बेशक टीम इंडिया पहला मैच जीत गई, लेकिन खराब शुरुआत होने के बाद भी दक्षिण अफ्रीका इसे अंतिम ओवर तक लेकर गए। अंत तक कंफर्म नहीं था कि कौन सी टीम ये मैच जीतेगी, दूसरे वनडे में मेहमान टीम के कौन से 4 खिलाड़ी खतरनाक साबित हो सकते हैं? आइए इस बारे में जानते हैं।

टोनी डी जोर्जी

टोनी डी जोर्जी फॉर्म में हैं, पहले वनडे में उन्होंने 35 गेंदों में 39 रन बनाए थे। उन्होंने भारत के खिलाफ टेस्ट में भी अच्छी बल्लेबाजी की थी, इससे पहले दक्षिण अफ्रीका पाकिस्तान दौरे पर गई थी, जहां जोर्जी ने दूसरे वनडे में 76 रनों की शानदार पारी खेली थी। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में शतक भी जड़ा था।

कॉर्बिन बॉश

ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश मैच मार्को यानसेन के आउट होने के बाद आए थे, यानी 6 विकेट गिर चुके थे और टीम पर दबाव था।हालांकि यानसेन, ब्रीट्जके रनों की गति को बढ़ाकर गए थे, लेकिन फिर भी जीत के लिए 123 रन और चाहिए थे। तब कॉर्बिन ने अर्धशतकीय पारी खेलकर सभी भारतीय फैंस की धड़कने बढ़ा दी।

मैथ्यू ब्रीट्जके

पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान सहित टॉप-3 बल्लेबाज सिर्फ 11 रन के स्कोर पर आउट हो गए थे। उस समय मैथ्यू ब्रीट्जके ने शानदार बल्लेबाजी की थी, यही से मेहमान टीम के लिए उम्मीद जगी थी कि वह मैच को जीत भी सकते हैं। ब्रीट्जके शानदार फॉर्म में नजर आए, उन्होंने 80 गेंदों में 1 छक्का और 8 चौकों की मदद से 72 रन बनाए थे।

टोनी डी जोर्जी

टोनी डी जोर्जी भी अच्छी फॉर्म में हैं, पहले वनडे में उन्होंने 35 गेंदों में 39 रन बनाए थे। उन्होंने भारत के खिलाफ टेस्ट में भी अच्छी बल्लेबाजी की थी, इससे पहले दक्षिण अफ्रीका पाकिस्तान दौरे पर गई थी जहां जोर्जी ने दूसरे वनडे में 76 रनों की शानदार पारी खेली थी। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में शतक भी जड़ा था।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IND vs ENG: रोहित शर्मा के भविष्य पर कोच ने तोड़ी चुप्पी, रिटायरमेंट की अफवाहों के बीच दिया बड़ा बयान

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज़ में रोहित शर्मा का खराब फॉर्म का सिलसिला जारी है। दूसरे वनडे धीमी शुरूआत करते हुए सिर्फ रोहित शर्मा ने 47 गेंदों में सिर्फ 26 रन ही बना सके। रोहित के खराब प्रदर्शन की वजह उनको बाहर करने की मांग तेज हो गई है। जिसकी वजह से उन पर काफी दवाब भी देखा जा रहा है। इसी बीच भारत के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि रोहित जैसे बड़े खिलाड़ी पर दबाव नहीं होता, भले ही पिछले दो मैचों में रन न बने हों।

FIFA World Cup Final 2026: 18 साल बाद आमने-सामने होंगे मेसी और यमल! वायरल फोटो की कहानी बनेगी वर्ल्ड कप फाइनल की याद

FIFA World Cup Final 2026: फीफा विश्व कप में इंग्लैंड पर 2-1 की जीत के बाद मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। फाइनल में उनका मुकाबला यूरोपियन चैंपियन स्पेन के हाथ होगा। यह मुकाबला लियोनेल मेसी और लैमिन यमल के बीच एक यादगार होने की उम्मीद जताई जा रही है।

डोपिंग की गलती पड़ी भारी, मोहम्मद नवाज पर ICC का शिकंजा; क्रिकेट रिकॉर्ड भी मिटाए गए

Mohammad Nawaz Doping Case: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्पिनर मोहम्मद नवाज को डोपिंग रोधी नियमों के उल्लंघन के मामले में बड़ा झटका लगा है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने उन्हें एंटी-डोपिंग नियमों का दोषी पाए जाने के बाद तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही आईसीसी ने इस अवधि के दौरान उनके सभी क्रिकेट रिकॉर्ड को अमान्य करने का फैसला किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast