Search KhabarFast

Press ESC to close

IND vs SA ODI: रांची वनडे में टीम इंडिया की पहले बल्लेबाजी, SA ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

IND vs SA ODI: रांची वनडे में टीम इंडिया की पहले बल्लेबाजी, SA ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

IND vs SA Ranchi ODI: भारत और दक्षिण-अफ्रीका के बीच पहला वनडे 30नवंबर को रांची में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वहीं, भारत पहले बल्लेबाजी करेगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया की कप्तानी केएल राहुल को सौंपी गई है। शुभमन गिल चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हैं।

भारत की प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल (कप्तान ), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा रुतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर।

साउथ अफ्रीका का प्लेइंग इलेवन

एडेन मार्कराम (कप्तान), रयान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, मार्को जेनसेन, कॉर्बिन बॉश, प्रेनेलन सुब्रायन, नंद्रे बर्गर, टोनी डी ज़ोरज़ी, डेवाल्ड ब्रेविस, ओटनील बार्टमैन। 

रांची में कैसा है भारत का रिकॉर्ड

रांची के स्टेडियम में टीम इंडिया ने अब तक 6वनडे मैच खेले हैं। इसमें से तीन मुकाबलों में भारत को जीत मिली है। वहीं, दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। हैरान करने वाली बात यह है कि पिछले तीन मुकाबलों में भारत ने यहां सिर्फ एक मुकाबला जीता है। भारत को रांची में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया ने हराया है।

भारत-साउथ अफ्रीका के हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 1991 में पहली बार वनडे मैच खेला गया था। तब से लेकर अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 94 वनडे मैच खेले गए हैं। इसमें से 40 मुकाबलों में भारत ने जीत हासिल की है। वहीं, साउथ अफ्रीका ने 51 मैच को जीता है। तीन मैच बेनतीजा रहा है। हाल के प्रदर्शन पर नजर डाले तो पिछले पांच वनडे मुकाबलों में भारत का दबदबा दिखा है। भारतीय टीम ने चार मैच जीते हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने एक मैच में जीत हासिल की है।   

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे ने मैदान पर काटा गदर, तूफानी शतक लगाकर ध्वस्त किया 136 साल पुराना रिकॉर्ड

Andrew Flintoff Son Hits Century: इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी फ्लिंटॉफ ने मैदान पर तूफानी शतक लगाया है। महज 18 साल की उम्र में उन्होंने ऐसा कारनामा किया है, जिसे 136 साल के इतिहास में कोई छू नहीं सका।

DPL 2026: IPL में कोहली के साथ बरपाया था कहर, अब इस बल्लेबाज ने DPL में 38 गेंदों पर 92 रन ठोककर मचाई तबाही

DPL 2026: दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2026 में अनुज रावत और आर्यन गौर की शानदार पारियों की बदौलत पुरानी दिल्ली 6 ने आउटर दिल्ली वॉरियर्स के खिलाफ सात विकेट से आसान जीत दर्ज की। इस जीत के साथ, पुरानी दिल्ली 6 तीन जीत और दो हार के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है, जबकि आउटर दिल्ली वॉरियर्स का जीत-हार का रिकॉर्ड तो वही है, लेकिन नेट रन-रेट खराब होने के कारण वे चौथे नंबर पर हैं।

Lionel Messi: पिता के निधन से टूट गए लियोनल मेसी, फुटबॉल खेलने को लेकर लिया चौंकाने वाला फैसला

Lionel Messi Took Break From Football: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी ने 68 वर्ष की उम्र दुनिया को अलविदा कह दिया। वे लंबे वक्त से बीमार थे और उन्होंने रोसारियो के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। दुख की इस घड़ी में मेसी ने फुटबॉल से कुछ समय के लिए दूरी बनाने का फैसला लिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast