Search KhabarFast

Press ESC to close

IND vs NZ: फाइनल में टीम इंडिया को मिला 252 रनों का लक्ष्य, चेज मास्टर कोहली पर टिकी सबकी नजर

IND vs NZ: फाइनल में टीम इंडिया को मिला 252 रनों का लक्ष्य, चेज मास्टर कोहली पर टिकी सबकी नजर

IND vs NZ Final: चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले के पहले पारी में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को252रनों का लक्ष्य दिया है। अब सबकी नजरें चेज मास्टर विराट कोहली पर टिकी हैं। वहीं, भारत की ओपनिंग जोड़ी को भी अच्छा दिखाना होगा। भारतीय गेंदबाजों की सधी प्रदर्शन के कारण कीवीयों को 251 पर रोकने में सफल रहे।वरुण औऱ कुलदीप ने 2-2 खिलाड़ियों को आउट किया। वहीं, शमी को भी एक विकेट मिला। न्यूजीलैंड की ओर से ब्रेसवेल और मिचेल ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेल कर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में ले गए। बता दें, शुरुवाती मैच के दौरान भारत की गेंदबाजी शानदार रही लेकिन अंत के 10-15 ओवरों में कीवी बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।

न्यूजीलैंड के बड़े बल्लेबाज नहीं चले

शानदार फॉर्म में चल रहे रचिन रविंद्र मात्र 37 रन बनाकर ही पवेलियन चले गए। इसके साथ ही सेमीफाइनल में शतकीय पारी खेकने वाले केन भी 11 रनों पर ही कुलदीप यादव की शिकार बन गए। न्यूजीलैंड के चार विकेट 108 के स्कोर पर गिर गए थे। उस वक्त ऐसा लग रहा था कि कीवी 200 भी पार नहीं कर पाएगी। लेकिन मिचेल और ब्रेसवेल की शानदार बल्लेबाजी के कारण टीम मजबूत स्थिति में पहुंच पाई। मिचेल ने 101 गेंदों में 63 रन बनाए। वहीं ब्रेसवेल ने 40 गेंदों में 53 रन बनाए। इन दोनों खिलाड़ि ने पहले पिच पर आकर समय लिया औऱ फिर धीरे-धीरे जमते चले गए। अंतिम के पांच ओवरों में इन बल्लेबाजों ने इंडियन गेंदबाजों को काफी परेशान किया।

वरुण और कुलदीप ने किया परेशान

वहीं, अगर हम बात करें भारतीय गेंदबाजों की शुरुवात में तो उन्होंने कीवियों पर प्रेशर बनाने में कामयाब रहे। स्पिनरों ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को खूब परेशान भी किया। लेकिन धीरे-धीरे ये प्रेशर खत्म हो गया। तेज गेंदबाजों को बहुत मुश्किल हुई। शमी ने 9 ओवर में 74 रन देकर मात्र एक विकेट अपने नाम किया।  वहीं, हार्दिक पांड्या ने तीन ओवर में तीन रन खर्च किए। हालांकि, स्पिनरों ने अच्छा प्रदर्शन किया।वरूण और कुलदीप ने 2-2 विकेट झटके। तो रविंद्र जडेजा ने एक कीवी का शिकार किया। अब सभी भारतीयों की नजर बल्लेबाजों पर हैं। खैस कर रोहित शर्मा और विराट कोहली पर सबकी नजर टिकी हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IND vs ENG: रोहित शर्मा के भविष्य पर कोच ने तोड़ी चुप्पी, रिटायरमेंट की अफवाहों के बीच दिया बड़ा बयान

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज़ में रोहित शर्मा का खराब फॉर्म का सिलसिला जारी है। दूसरे वनडे धीमी शुरूआत करते हुए सिर्फ रोहित शर्मा ने 47 गेंदों में सिर्फ 26 रन ही बना सके। रोहित के खराब प्रदर्शन की वजह उनको बाहर करने की मांग तेज हो गई है। जिसकी वजह से उन पर काफी दवाब भी देखा जा रहा है। इसी बीच भारत के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि रोहित जैसे बड़े खिलाड़ी पर दबाव नहीं होता, भले ही पिछले दो मैचों में रन न बने हों।

FIFA World Cup Final 2026: 18 साल बाद आमने-सामने होंगे मेसी और यमल! वायरल फोटो की कहानी बनेगी वर्ल्ड कप फाइनल की याद

FIFA World Cup Final 2026: फीफा विश्व कप में इंग्लैंड पर 2-1 की जीत के बाद मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। फाइनल में उनका मुकाबला यूरोपियन चैंपियन स्पेन के हाथ होगा। यह मुकाबला लियोनेल मेसी और लैमिन यमल के बीच एक यादगार होने की उम्मीद जताई जा रही है।

डोपिंग की गलती पड़ी भारी, मोहम्मद नवाज पर ICC का शिकंजा; क्रिकेट रिकॉर्ड भी मिटाए गए

Mohammad Nawaz Doping Case: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्पिनर मोहम्मद नवाज को डोपिंग रोधी नियमों के उल्लंघन के मामले में बड़ा झटका लगा है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने उन्हें एंटी-डोपिंग नियमों का दोषी पाए जाने के बाद तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही आईसीसी ने इस अवधि के दौरान उनके सभी क्रिकेट रिकॉर्ड को अमान्य करने का फैसला किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast