फिर से बढ़ा प्रदूषण

फिर से बढ़ा प्रदूषण

पिछले कई दिन प्रदूषण की स्थिति ठीक होने के बाद ये फिर से बढ़ रहा है। दो दिन से प्रदूषण खतरनाक स्तर पर है। बुधवार को देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर गाजियाबाद रहा, जिसमें क्वालिटी ऑफ एयर इंडेक्स का औसतन स्तर 478 रहा।

वहीं, हरियाणा में 466 एक्यूआई के साथ भिवानी सबसे प्रदूषित रहा। पानीपत में एक्यूआई 409 रहा। प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए पानीपत, सोनीपत, गुड़गांव, फरीदाबाद, झज्जर, रोहतक और दिल्ली में 14-15नवंबर को सभी स्कूलों में छुट्‌टी रखने के आदेश जारी किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में फसलों के अवशेष जलाने की बात करें तो देश में सबसे ज्यादा 84%अवशेष पंजाब में जलाए गए हैं। दूसरे नंबर पर हरियाणा में 5%, झारखंड में 3, ओडिशा में 1.4और शेष भारत में 6%अवशेष जलाए गए हैं।

Leave a comment