Search KhabarFast

Press ESC to close

क्या इमरान खान खत्म कर सकते हैं अफगानिस्तान-पाक सीमा की झड़प? सरकार को मिला ये ऑफर

क्या इमरान खान खत्म कर सकते हैं अफगानिस्तान-पाक सीमा की झड़प? सरकार को मिला ये ऑफर

Imran Khan Supporters Protest: पाकिस्तान के जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। उनके परिवार का आरोप है कि काफी दिनों से उन्हें इमरान खान से मिलने नहीं दिया गया है। इस वजह से उन्हें  इमरान खान की जान की सुरक्षा का परिवार वालों को डर सताने लगा है। वहीं, दूसरी ओर इमरान के समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं।

इमरान को लेकर उठ रहे कई सवाल

पाकिस्तान में इमरान को लेकर बने हालात के बीच कई सवाल उठते हैं कि क्या इमरान के समर्थक पाकिस्तान में एक सियासी तूफान ला सकते हैं? जिसे रोक पाना आसिम मुनीर के बस की बात भी नहीं होगी? आखिर इमरान के समर्थकों के गुस्से से पाकिस्तान के सियासी गलियारों में सन्नाटा क्यों छा जाता है? क्या इमरान की पकड़ वाले खैबर पख्तून इलाके का पूरे देश में दहशत है या फिर इमरान उस कबीले से आते हैं, जिसका कनेक्शन अफगानिस्तान से भी है? इन सवालों के बीच इमरान खान के पाकिस्तान के एक खास इलाके और कबीलाई लोगों में मजबूत पकड़ की बात सामने आती है, जिनके गुस्से से पाकिस्तानी सेना भी डरती ह।

पाक सरकार को दिया ऑफर

इमरान खान 2023 से अदियाला जेल में बंद हैं। भ्रष्टाचार के मामले सहित विरोध प्रदर्शन से जुड़े आतंकवाद विरोधी कानून के तहत उन पर लगाए गए आरोपों का भी उन्हें सामना करना पड़ रहा। अभी जब अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर दोनों देशों के बीच झड़पें शुरू हुई तो इमरान खान ने पाक सरकार को एक ऑफर दिया।

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, इमरान के साथ बैठक के बाद अदियाला जेल के बाहर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बैरिस्टर गोहर ने कहा कि इमरान ने यह संदेश भेजा है कि मैं आप लोगों को प्रस्ताव देता हूं कि मुझे पैरोल पर रिहा कर दें और मैं आपके लिए अफगानिस्तान की समस्या का समाधान कर दूंगा।

इमरान की बहन ने कही थी ये बात

कुछ समय पहले इमरान की बहन नोरीन नियाजी ने भी यही बात कही थी, जिन्होंने कहा था कि पीटीआई संस्थापक को अफगान शरणार्थियों को जल्दबाजी में वापस भेजने से दुख हुआ है, जबकि पाकिस्तान ने दशकों तक उन्हें शरण दी थी। नोरीन के अनुसार, इमरान ने कहा कि शांति स्थापित करना राजनेताओं का काम है और उन्होंने पैरोल पर रिहा होने पर इस कोशिश में अपनी भूमिका निभाने की पेशकश की। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

म्यांमार से भाग रहे 500 से ज्यादा रोहिंग्या लापता, समुद्र में दो नावें डूबने की आशंका

म्यांमार में जारी हिंसा के बीच एक बड़ी मानवीय त्रासदी की आशंका जताई जा रही है। संयुक्त राष्ट्र (UN) की दो एजेंसियों के अनुसार, म्यांमार से जान बचाकर भाग रहे 500 से ज्यादा लोगों के समुद्र में लापता होने की खबर है।

रघुराम राजन को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अहम टास्क फोर्स में मिली जगह, मौद्रिक नीति की करेंगे समीक्षा

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन को अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की एक महत्वपूर्ण टास्क फोर्स में शामिल किया गया है। राजन के साथ दिल्ली में जन्मे अर्थशास्त्री राज चेट्टी और माइक्रोसॉफ्ट की अधिकारी आशा शर्मा को भी अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अलग-अलग समितियों में नियुक्त किया गया है।

ब्राजील के इस कपल ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने दुनिया के सबसे छोटे विवाहित जोड़े

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने ब्राजील के एक दंपति को दुनिया के सबसे छोटे विवाहित जोड़े का खिताब दिया है। पाउलो गैब्रियल दा सिल्वा बैरोस और कात्युसिया ली होशिनो ने अपने प्यार, हिम्मत और आत्मविश्वास से दुनिया भर के लोगों का दिल जीत लिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast