कांग्रेस भारत को फिर से हासिल करने के लिए लड़ रही है, BJP ने पूरे देश में मिट्टी का तेल फैला दिया है- राहुल गांधी

कांग्रेस भारत को फिर से हासिल करने के लिए लड़ रही है, BJP ने पूरे देश में मिट्टी का तेल फैला दिया है- राहुल गांधी

नई दिल्ली:  लंदन के कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में आइडियाज फॉर इंडिया सम्मेलन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हिस्सा लिया है। उन्होंने कहा कि भारत अच्छी स्थिति में नहीं है। BJP ने पूरे देश में मिट्टी का तेल फैला दिया है। आपको एक चिंगारी चाहिए और हम बड़ी मुसीबत में पड़ जाएंगे। मुझे लगता है कि यह विपक्ष, कांग्रेस की भी जिम्मेदारी है जो लोग, समुदायों, राज्यों और धर्मों को एक साथ लाती है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 20 मई को लंदन में एक कार्यक्रम में पूछे गए सवाल पर कि बीजेपी चुनाव क्यों जीत रही है और कांग्रेस क्यों नहीं? हमें और अधिक आक्रामक रूप से उन 60-70% लोगों के पास जाने की जरूरत है, जो भाजपा को वोट नहीं देते हैं और हमें इसे एक साथ करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमें इस तापमान को ठंडा करने की ज़रूरत है क्योंकि अगर यह तापमान ठंडा नहीं हुआ तो चीजें गलत हो सकती हैं।

राहुल ने कहा कि कांग्रेस भारत को फिर से हासिल करने के लिए लड़ रही है। यह अब एक वैचारिक लड़ाई है  एक राष्ट्रीय वैचारिक लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि भाजपा और संघ तो भारत को एक भूगोल की तरह देखते हैं, लेकिन कांग्रेस के लिए भारत लोगों से बनता है। हालांकि, उन्होंने ये भी माना कि कांग्रेस अंदरूनी कलह, बगावत, दल-बदल और चुनावों में हार से जूझ रही है।

Leave a comment