Search KhabarFast

Press ESC to close

पहले दो जीत... फिर हार की हैट्रिक... विश्व कप में आसान नहीं था टीम का सफर

पहले दो जीत... फिर हार की हैट्रिक... विश्व कप में आसान नहीं था टीम का सफर

Team India won the World Cup2025:  2 नवंबर 2025 इस विश्व को टीम इंडिया के रूप में नया विजेता मिला गया। रात के अंधेरे में डीवाई पाटिल स्टेडियम में एक नए सूर्य का उदय हुआ, उस सूर्य की चमक से पूरा विश्व चका चौंध हो गया। ये जीत सिर्फ इन लड़कियों की नहीं, ये जीत कई दशकों की तपस्या की है। ये जीत हर उस लड़की की है। जिन्हें अपने सपनों को पूरा करने से रोका गया था, जिसे आगे जाने से टोका गया था। टीम इंडिया की जीत से देश में एक नए दौर का आगाज हुआ।

डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से करारी शिकस्त देकर इतिहात रच दिया। विश्व विजेता बनने का ये सफर आसान नहीं था। एक समय ऐसा भी आया। जब टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए तपस्या तक करनी पड़ी। लेकिन मनप्रीत कौर की इन लड़कियों हार मनाना सीखा ही कहा था। उन्होंने बाउंस बैक कर इतिहास रच दिया।

30 सितंबर को भारत की महिला टीम ने अपने इस अभियान का आगाज किया। श्रीलंका के खिलाफ खेले गए इस मुकाबला में टीम ने जीत दर्ज की थी। जिसके बाद 5 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ फतह करने के लिए मैदान में उतरी। मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को एकतरफा पटखनी दी। इस मुकाबले को 88 रनों से अपने नाम किया। इसके बाद लग रहा था कि टीम इंडिया आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। टीम इंडिया को हार की हैट्रिक झेलनी पड़ी।

लगाता मिली हार की हैट्रिक

9 अक्तूबर को भारत को पहली हार साउथ अफ्रीका के हाथों मिली। उसे 3 विकेट से शिकस्त मिली. इसके बाद भारत को ऑस्ट्रेलिया ने हराया और फिर इंग्लैंड के साथ खेले गए मैच में 19 अक्तूबर को भारत को हार की हैट्रिक मिली और इंग्लैंड ने 4 रन से मैच जीता। लगातार तीन मैचों की हार के बाद लगने लगा था कि अब भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल है। लेकिन न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ जीत के बाद भारत का सेमीफाइनल में टिकट पक्का हो गया।

टीम इंडिया ने रचा इतिहास

वहीं सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला डिफेंडिंग चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया से था। मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को 339 रनों का लक्ष्य दिया। इस मुकाबले को जेमिमा ने अपने दम पर टीम इंडिया को जीत दिला दी और फाइनल में अपनी जगह बना ली। फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के साथ था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका 299 रनों का टारगेट दिया था। लेकिन ये मैच भारत ने 52 रनों से जीत कर इतिहास रच दिया और एक नए युग की शुरूआत की।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ICC Ranking: टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने सारे दिग्गजों को पछाड़ा, कितने नंबर पर हैं शुभमन गिल

ICC Test Ranking: आईसीसी की तरफ से टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी गई है। इस बार भी टॉप 10 में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला लेकिन, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने लंबी छलांग लगाई है। बाबर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में अर्धशतक लगाने का फायदा उन्हें मिला है।

Shubman Gill News: भारत को बड़ा झटका! श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले शुभमन गिल चोटिल, वॉर्म-अप मैच से बाहर

Shubman Gill Injury: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। प्रैक्टिस सेशन के दौरान कप्तान शुभमन गिल के दाहिने हाथ की अनामिका (रिंग फिंगर) में चोट लग गई है। फिलहाल BCCI की मेडिकल टीम उनकी चोट पर लगातार नजर बनाए हुए है। एहतियात के तौर पर गिल को शुक्रवार को SLC XI के खिलाफ खेले जा रहे वॉर्म-अप मैच के पहले दिन आराम दिया गया है। उनकी गैरमौजूदगी में अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं।

गंभीर आरोपों के घेर में टीम इंडिया के हेड कोच! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज भारत के लिए 'करो या मरो'

BCCI To Review Tema India Performance:भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होने जा रही है। ये सीरीज भारत के लिए करो या मरो होने वाली है। क्योंकि श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच हारने का मतलब है विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की रेस से बाहर हो जाना। दूसरी तरफ टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर पर सनसनीखेज आरोप लगे हैं। गौतम गंभीर के लिए चिंता की बात ये है कि उन

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast