इस एक सोने के सिक्के की तलाश में जुटी CBI? जानिए सिक्के की खासियत

इस एक सोने के सिक्के की तलाश में जुटी CBI? जानिए सिक्के की खासियत

नई दिल्ली:अक्सर हमने सीबीआई का नाम क्राइम की जांच की खबरों के साथ सुना है लेकिन इस बार एक सिक्के को तलाशने का जिम्मा भी सीबीआई के कंधों पर है। बता दें कि ये कोई साधारण सिक्का नहीं है। इस सोने के सिक्के को आखिरी बार 1987 में हैदराबाद  में देखा गया था। इसके बाद स्विट्जरलैंड से इस सिक्के की नीलामी की खबर सामने आई। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस सिक्के की कीमत 126 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

वहीं इस सोन के सिक्के के इत्हास की बात करें तो जहांगीर ने तुजुक-ए-जहांगीरी में करीब 12 किलो के इस सोने के सिक्के का जिक्र किया है। बता दें कि ये घटना 410 साल पुरानी है। यादगार अली ने बताया था कि सिक्के को आगरा में ढाला गया था और कारीगरों ने सिक्के पर फारसी में कहावतें उकेरी थीं। जहांगीर ने 12 किलो के दो सोने के सिक्के बनवाए थे, जिनमें से एक यादगार अली को दिया गया और दूसरा हैदराबाद के निजाम को सौंपा गया।

इसके बाद 1987 में सिक्के को खोजने के लिए पहली बार कोशिश की गई। भारत सरकार को इस सोने के सिक्के की नीलामी की खबर मिली तो सरकार ने तुरंत ही सीबीआई को इसकी खोज-बीन के लिए स्विट्जरलैंड तक भेज दिया। हालांकि 1987 में सीबीआई के हाथ खाली रह गए थे और स्विट्जरलैंड में उन्हें कुछ नहीं मिल पाया था। आपको बता दें कि इस सोने के सिक्के की कीमत आज करीब 126 करोड़ रुपए है। सरकार एक बार फिर से इस सिक्के को खोजने की कोशिश कर रही है। जून 2022 में सरकार ने इस अनोखे सोने के सिक्के की खोज के लिए CBI को जांच शुरू करने के लिए कहा है।

Leave a comment