ऋतिक रोशन के घर गम का माहौल।

ऋतिक रोशन के घर गम का माहौल।

बॉलीवुड के डुग्गु यानि ऋतिक रोशन के परिवार में शोक का महौल बन गया। दरअसल ऋतिक के नाना और जाने-माने फिल्ममेकर जे ओम प्रकाश का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है।

उन्होंने बुधवार सुबह को मुंबई में अपनी अंतिम सांस ली। जाने- माने प्रोड्यूसर और निर्देशक ओम प्रकाश ने फिल्म इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दी थी। बॉलीवुड इंडस्ट्री में उन्होंने ने बतौर निर्देशक कदम रखा था। उनके निर्देशन में बनी उनकी पहली फिल्म 'आप की कसम'में हीरो के तौर पर राजेश खन्ना और हिरोइन के तौर पर मुमताज दिखाई दी थी। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। वही हिंदी फिल्मों के साथ- साथ फिल्ममेकर जे ओम प्रकाश ने कई पंजाबी फिल्में भी बनाई हैं।

इनके निधन की खबर ट्रेड एनालिस्टल अक्षय राठी ने सोशल मीडिया पर शेयर कर उनके चाहने वालों को जानकरी दी थी। ट्रेड एनालिस्टल अक्षय राठी ने जे ओम प्रकाशकी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'फिल्ममेकर जे ओम प्रकाश का आज सुबह निधन हो गया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को हिम्मत दे।’

Leave a comment