इंग्लैंड में कोहली कैसे करते हैं क्रिकेट का अभ्यास, क्या हैं लंदन उनकी दिनचर्या, जानिए

इंग्लैंड में कोहली कैसे करते हैं क्रिकेट का अभ्यास, क्या हैं लंदन उनकी दिनचर्या, जानिए

नई दिल्ली: भारत और दक्षिण के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहले मुकाबला विराट कोहली के नाम रहा है। उन्होंने तूफानी अंदाज में 120 गेंदों पर 135 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने वनडे में 52वां शतक भी लगा दिया। कोहली ने टी20 और टेस्ट से पहले ही संन्यास ले लिया है। इसी कारण वह एक महीने के बाद क्रिकेट के मैदान पर उतरे थे। लेकिन जिस तरह वह पहली गेंद से गेंदबाजों पर हावी हुए, उसे देखकर ऐसा लग रहा था कि विराट कोहली क्रिकेट से दूर नहीं हुए है।

कोहली के इस शानदार बल्लेबाजी के बाद लोगों के मन ये सवाल पैदा हुआ कि किसी भी सीरीज से पहले कोहली तैयारी कैसे करते हैं। वह गेंदबाजों के खिलाफ क्या गेम प्लान बनाते है। इन सभी की जानकारी हम आपको इस खबर में देंगे। इस सीरीज के शुरू होने से काफी पहले विराट कोहली रांची पहुंच गए थे ताकि पिच का अंदाजा लगा सकें।  साथ ही अपने आप को इस पिच की चुनौतियों के लिए तैयार कर सकें।

कैसे करते है विराट कोहली तैयारी

रांची वनडे को लेकर विराट कोहली ने कहा कि मैं यह जल्दी आ गया था क्योंकि मैं यहां कि परिस्थितियों के समझना चाहता था, दिन में दो सत्र और शाम में एक सत्र बल्लेबाजी करना चाहता था, ताकि मेरी तैयारी पूरी हो जाए। मैच से एक दिन पहले मैंने छुट्टी ली क्योंकि मैं 37 का हूं।  मुझे रिकवरी का भी ध्यान रखना पड़ता है। उन्होंने कहा कि, 'मैं अपने दिमाग में खेल की बहुत कल्पना करता हूं. जब तक मैं खेल के बारे में सोचते समय खुद को उतना ही तीव्र और तेज़ देखता हूं, फील्डरों और गेंदबाजों को चुनौती देता देखता हूं, तब तक मुझे पता होता है कि मैं अच्छी जगह पर हूं और मैदान में जाकर आराम से खेल सकता हूं।

कोहली के दिनचर्या पर बोले डेल स्टेन

कोहली की इंग्लैंड में तैयारियों को लेकर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने कहा कि वह लंदन में रहते हैं, उनके पास लॉर्ड्स में बेहतरीन सुविधाएं हैं और वह सरे में अभ्यास करते हैं। उनके पास वहां एक ट्रेनर है, जो उन्हें नियमित रूप से गेंद फेंकता है। लेकिन वह हमेशा अच्छी तरह तैयार रहते हैं।  

 

Leave a comment