Search KhabarFast

Press ESC to close

भारतीय नागरिक बनने से पहले वोटर कैसे बन गईं सोनिया गांधी? अदालत ने थमाया नोटिस

भारतीय नागरिक बनने से पहले वोटर कैसे बन गईं सोनिया गांधी? अदालत ने थमाया नोटिस

Notice To Sonia Gandhi:देशभर में एसआईआर को लेकर घमासान मचा हुआ है। विपक्षी दलों की तरफ से लगातार एसआईआर प्रक्रिया की आलोचना की जा रही है। खासकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल रखा हैं। इस मुद्दे को लेकर सड़क से लेकर संसद तक घमासान मचा हुआ है। अब वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को नोटिस थमा दिया गया है।

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोनिया गांधी को नोटिस जारी किया है। स्पेशल जज की अदालत ने सोनिया गांधी को भारत की नागरिकता हासिल करने से पहले 1980 में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के आरोप में नोटिस जारी किया है।

दायर की गई था याचिका

बता दें ति अदालत में एक याचिका खारिज होने के बाद रिवीजन याचिका दाखिल की गई थी। जिस पर कोर्ट ने सुनवाई की। इस मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। याचिका में सोनिया गांधी पर 1983 में नागरिकता हासिल करने से पहले 1980 में ही वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आरोप लगाया था। याचिकाकर्ता विकास त्रिपाठी ने आरोप लगाया है कि सोनिया गांधी का नाम 1980 में नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट में जोड़ा गया था, जबकि वह 1983 में भारतीय नागरिक बनी थीं।

कोर्ट ने सोनिया गांधी से मांगा जवाब

बिना नागरिकता हासिल किए वोटर लिस्ट में नाम शामिल कराए जाने के मामले में कोर्ट ने सोनिया गांधी और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इस मामले में पहले सुनवाई करते हुए कहा गया था कि वोटर लिस्ट से जुड़े मुद्दों की जांच करना अदालत के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है और इस मामले की सुनवाई करना संविधान की धारा 329 का उल्लंघन होगा, क्योंकि इन मामलों की जांच संवैधानिक संस्थाओं के अधिकार में आती है। ऐसे में अदालत में विकास त्रिपाठी ने दोबारा याचिका दायर किया था।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IIT दिल्ली में PM मोदी का छात्राओं को लेकर बड़ा संदेश, कहा- मेडल पाने वाली छात्राओं की संख्या और बढ़नी चाहिए

delhi News : IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। इस दौरान ग्रेजुएट होने वाले छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई दी। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जिंदगी का नया अध्याय शुरू करने से पहले वे पीछे मुड़कर अपने शिक्षकों और सपोर्ट स्टाफ का आभार जरूर जताएं, जिन्होंने उनकी सफलता में अहम भूमिका निभाई। समारोह में प्रधानमंत्री ने मेधावी छात्रों को संस्थान के प्रतिष्ठित सम्मान भी प्रदान किए, जिनमें प्रेसिडेंट्स गोल्ड मेडल, डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल, शंकर दयाल शर्मा गोल्ड मेडल और परफेक्ट टेन गोल्ड मेडल शामिल रहे।

Ranchi Protest: प्रदर्शनकारी छात्रों और सरकार के बीच दूसरे दौर की वार्ता खत्म, क्या बैठक में बनी सहमति?

Jharkhand Protest: झारखंड में परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों ने मोर्चा खोल दिया है। आंदोलन कारी छात्रों ने सिस्टम में बदलाव लाने की ठानी है। वहीं, सरकार की तरफ से बातचीत की कवायद लगातार की जा रहा है लेकिन, अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast