उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुआ बड़ा हादसा, चार लोगों की मौत से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुआ बड़ा हादसा, चार लोगों की मौत से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक घर में गैस सिलेंडर फटने से चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस ब्लास्ट में मकान पूरी तरह से जमींदोज हो चुकी है। इसके अलावा घटना की सूचना पाकर रेस्क्यू टीम पहुंची, जिसके बाद 8 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। वहीं फिलहाल इस हादसे में 8 लोग मलबे में दब हुए है। डीएम ने कहा कि हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं दो घायलों का इलाज जीटीबी में चल रहा है। बाकी 2 बच्चे सुरक्षित है।

दरअसल, गाजियाबाद में लोनी थाना क्षेत्र के अमन गार्डन कॉलोनी में करीब 10 बजे मकान में गैस सिलेंडर फट गया। सिलेंडर का धमाका इतना तेज था कि दो मंजिला मकान भरभरा कर नीचे गिर गया। वहीं इस मकान में मौजूद महिलाएं और बच्चे समेत 8 लोग मलबे में दब गए। इसके साथ घायल लोगों को बाहर निकालकर, इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। जिसके बाद यहां इलाज के दौरान चार की मौत हो गई।

बचाव कार्य में जुटी रेस्क्यू टीम

वहीं मकान में दबे बाकी लोगों के रेस्क्यू के लिए प्रशासन प्रयास कर रहा है। इस दौरान मौके पर क्षेत्राधिकारी लोनी रजनीश कुमार उपाध्याय, लोनी एसडीएम संतोष कुमार राय फायर अधिकारी सुनील कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौजूद है। साथ ही पुलिस प्रशासन बचाव कार्य में जुटी हुई है।

सीएम योगी ने जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में हुए गैस सिलेंडर हादसे को लेकर दुख जताया है। इसके अलावा सीएम ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। वहीं उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश भी दिए है। साथ ही उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कि है।

 

Leave a comment