Search KhabarFast

Press ESC to close

यमन के समुद्र में भयानक हादसा, नाव पलटने से 68 की मौत; 74 प्रवासी लापता

यमन के समुद्र में भयानक हादसा, नाव पलटने से 68 की मौत; 74 प्रवासी लापता

Yemen Boat Capsizes:  यमन के अबयान प्रांत के तटीय क्षेत्र में 3अगस्त 2025को एक भीषण नौका हादसा हुआ, जिसमें इथियोपिया के 154 प्रवासियों को ले जा रही नौका पलट गई। इस दुर्घटना में कम से कम 68 लोगों की मौत हो गई, जबकि 74 अन्य लापता हैं। यमन में अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM) के प्रमुख अब्दुस्सत्तार इसोव ने बताया कि केवल 12 प्रवासी ही बच पाए। खानफर जिले के किनारे 54शव मिले, जबकि 14 अन्य शव अलग स्थान पर पाए गए। लापता लोगों को मृत मान लिया गया है।

प्रवासी संकट और तस्करी का खतरा

यह हादसा यमन के तट पर प्रवासियों के लिए खतरनाक यात्रा की गंभीरता को दर्शाता है। एक दशक से अधिक समय से चल रहे गृहयुद्ध के बावजूद, यमन पूर्वी अफ्रीका और हॉर्न ऑफ अफ्रीका से खाड़ी देशों में काम की तलाश में आने वाले प्रवासियों का प्रमुख रास्ता बना हुआ है। तस्कर अक्सर भीड़-भाड़ वाली और असुरक्षित नावों में प्रवासियों को लाल सागर या अदन की खाड़ी के रास्ते ले जाते हैं। IOM की मार्च 2024की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल 60,000से अधिक प्रवासी यमन पहुंचे, जो पिछले साल की तुलना में कम है, क्योंकि जल क्षेत्र में गश्त बढ़ गई है।

पहले भी हो चुके हैं हादसे

यमन के तट पर नौका दुर्घटनाएं कोई नई बात नहीं हैं। International Organization for Migration के अनुसार, हाल के महीनों में कई हादसों में सैकड़ों प्रवासी मारे गए या लापता हुए। मार्च में यमन और जिबूती के तट पर चार नावें पलटने से दो प्रवासियों की मौत हुई और 186 लापता हो गए। यह ताजा हादसा प्रवासियों के लिए असुरक्षित यात्रा और तस्करी के खतरे को फिर से उजागर करता है। संयुक्त राष्ट्र प्रवासन एजेंसी ने इस घटना पर गहरी चिंता जताई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

एमवी होंडियस क्रूज शिप में हंतावायरस का बढ़ रहा खतरा, नहीं बनी अभी तक वैक्सीन

एमवी होंडियस नाम के एक लग्जरी क्रूज शिप पर हंतावायरस के मामले सामने आने के बाद दुनिया भर में चिंता फैल गई है। हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने साफ किया है कि यह वायरस कोविड-19 जैसा नहीं है और इससे वैश्विक महामारी का खतरा बहुत कम है।

Donald Trump:ट्रंप के दौरे से पहले चीन ने रखीं शर्तें! इन चार मुद्दों पर नहीं होगी कोई बात

Donald Trump China Tour:अमेरिका के राष्ट्रपित डोनाल्ड ट्रंप 13 से 15 मई तक चीन के दौरे पर रहेंगे। उनका ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है। दौरे से पहले अमेरिका में चीनी दूतावास ने साफ कहा है कि चीन-अमेरिका संबंधों में मौजूद 'चार लाल रेखाओं' को किसी हालत में चुनौती नहीं दी जानी चाहिए।

ईंधन संकट के बीच रूस ने भारत को दिया भरोसा, कहा- ऊर्जा आपूर्ति रहेगी जारी

ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव का असर अब दुनियाभर के देशों पर दिखने लगा है। भारत में भी ईंधन संकट गहराता जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद देशवासियों से ईंधन बचाने की अपील की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast