Search KhabarFast

Press ESC to close

Horoscope Today 22 March 2025, Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के लिए बन रहे हैं शुभ योग, जानें अपना दैनिक राशिफल

Horoscope Today 22 March 2025, Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के लिए बन रहे हैं शुभ योग, जानें अपना दैनिक राशिफल

Horoscope Today 22 March 2025, Aaj Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार आज का दिन यानि 22 मार्च 2024,का दिन महत्वपूर्ण है। ग्रहों की चाल के अनुसार आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप ऊर्जावान और शांत महसूस करेंगे। वहीं मकर राशि के जातकों का आज के दिन आलस्य अधिक रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इसके साथ ही जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे।

मेष राशि

मेष राशि के जातक अपने व्यावहारिक कौशल और समझ से कोई अधूरा काम पूरा करने में कामयाब होंगे। बाहरी लोगों के बीच आपकी प्रशंसा होगी, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन आप अपने पारिवारिक कार्यों को प्राथमिकता देंगे।संतान की किसी भी समस्या का समाधान आज करेंगे। साझेदारी में व्यापार कर रहे जातक एक दूसरे के साथ तालमेल बनानेंगे। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बने रहेंगे।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को आज अपने किसी खास दोस्त की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ खरीदारी पर जाएंगे। पुराने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। आप के द्वारा बोले गए शब्दों से घर के बड़े-बुजुर्गों के मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। व्यापार करने वाले जातकों को नई योजना बनाते समय सावधानी से सोचना होगा, अन्यथा भविष्य में नुकसान हो सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों का आज ध्यान किसी विशेष विषय पर अधिक रहेगा।आज आप धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों वाले लोगों के साथ समय व्यतीत करेंगे। जिससे आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा। बाहरी लोगों के मामलों आपको दखल देने से बचना होगा। संपत्ति की खरीदी और बिक्री को लेकर फिलहाल, कोई योजना न बनाएं। व्यापार करने वाले जातकों को व्यापार में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को आज कुछ समय अपनी रुचि से जुड़े कार्यों के लिए निकलना होगा। यदि आप ऐसा करेंगे तो आपको राहत महसूस होगी। परिवार से जुड़ी किसी समस्या का हल आपके सहयोग से निकलेगा। पूर्व की नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें, अन्यथा किसी करीबी से संबंध खराब हो सकते हैं। संतान पक्ष की चल रही परेशानियों को लेकर आप चिंतित रहेंगे। आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक आज घर पर किसी तरह के बदलाव की योजना बना सकते हैं। समय के अनुसार अपने लाइफ स्टाइल को बदलना आपके लिए अति आवश्यक है। नौकरी कर रहे जातकों को कार्यक्षेत्र में  अनुशासित और सख्त होना दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। व्यापार करने वाले जातकों को अपने कर्मचारियों की सलाह को भी महत्व देना होगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक आज घर में रिश्तेदारों की मौजूदगी से खुशी का माहौल बनाने में सफल रहेंगे। संतान पक्ष की किसी चिंता को दूर करेंगे, जिससे आप राहत महसूस करेंगे। आज आप किसी धार्मिक या आध्यात्मिक स्थान पर अपना समय व्यतीत करेंगे। किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़े, अन्यथा आपकी छवि धूमिल हो सकती है। व्यापार करने वाले जातकों को कोई भी निर्णय लेने से पहले घर पर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। दांपत्य जीवन में उचित सामंजस्य बना रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को आज कोई विशेष सफलता प्राप्त हो सकती है। आज के दिन आपको अपना हुनर दिखाने का मौका प्राप्त होगा। अपना अधिकतर समय  अपने आत्मनिरीक्षण और अपने व्यक्तित्व को निखारने में व्यतीत करेंगे। गुस्सा करने से बचें, अन्यथा आपका गुस्सा स्थिति को और खराब कर सकता है। संतान पक्ष की कुछ नकारात्मक बात पता लगने से मन थोड़ा चिंतित हो सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों का आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपकी कोई पुरानी चिंता और तनाव दूर होने की संभावना है। भाइयों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। दिन आगे बढ़ने के साथ ही आज किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच कुछ अनबन उत्पन्न हो सकती है। एक-दूसरे के विचारों को समझें और उनका सम्मान करें। किसी धार्मिक या आध्यात्मिक स्थान पर जाने से सुकून और शांति मिलेगी। व्यापार से जुड़ी छोटी-छोटी बातों पर भी ध्यान देना आपके लिए अति आवश्यक है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को किसी विशेष प्रोजेक्ट में सफलता मिलने की संभावना है। आपकी वाणी और अभिनय शैली से लोग प्रभावित होंगे। सही समय पर सही काम न करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। आज आपके व्यवहार में धैर्य और नम्रता आना जरूरी है। परिवार की सभी सुख-सुविधाओं का ध्यान रखना जरूरी है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज के दिन आपकी खास लोगों से मुलाकात होगी। आपके मन में जो भी सपने हैं, उन्हें साकार करने का अभी सही समय है। घर में अचानक किसी मेहमान का आगमन चिंता और नकारात्मकता का कारण बन सकता है। किसी भी प्रकार की यात्रा करना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। पड़ोसियों से संबंध खराब करने से बचें। व्यापार करने वाले जातकों को व्यवसाय से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण निर्णय अचानक लेने पड़ सकते हैं। परिवार के सदस्यों के बीच सुखद और उचित सामंजस्य उत्पन्न होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए इस समय समझदारी से लिया गया कोई भी निर्णय भविष्य में लाभ दे सकता है। आपकी योग्यता और उचित कार्य प्रणाली आपको अपने काम में और गति प्रदान करेगी। युवा अपनी लापरवाही के कारण व्यावसायिक मामलों में धोखा खा सकते हैं। ज्यादा सोच विचार करने से आपके हाथ से सफलता छूट सकती हैं। बाहरी लोगों को अपनी व्यावसायिक गतिविधियों में हस्तक्षेप न करने दें। दांपत्य जीवन में कुछ अनबन उत्पन्न हो सकती है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को अवसरवादी होने और अवसर का लाभ उठाने की जरूरत है। अपनी योग्यता के अनुसार सही परिणाम प्राप्त होंगे। आज के दिन अचानक से कुछ खर्चे सामने आ सकते हैं। इस समय आपके लिए बजट बनाना जरूरी है। कार्यक्षेत्र में आप जिम्मेदारियों के बोझ तले दबे रहेंगे, जिसे ठीक से पूरा न कर पाने के कारण मन उदास भी रहेगा। व्यावसायिक मामलों में आपकी समझ और योग्यता आपको सफलता दिलाएगी।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi Protest: दिल्ली में एक महीने और तैनात रहेंगे 20 हजार अर्धसैनिक जवान, राहुल गांधी की याचिका पर SC में सुनवाई

Delhi Protest:दिल्ली में लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शनों और आगामी त्योहारों को देखते हुए केंद्र सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा फैसला लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में तैनात करीब 20 हजार अर्धसैनिक बलों के जवानों की तैनाती अगले एक महीने तक बढ़ा दी गई है। इसका मतलब है कि दिवाली तक राजधानी में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की मौजूदगी बनी रह सकती है। सूत्रों के अनुसार, खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट और

Kal Ka Mausam 13 October 2026:देश के कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें दिल्ली-UP समेत पूरे भारत का हाल

Kal Ka Mausam 23 October 2026:13 अक्टूबर 2026 को देश के कई हिस्सों में मौसम बदलने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और छत्तीसगढ़ समेत कई क्षेत्रों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भी बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। हालांकि, मौसम का असर हर राज्य और जिले में अलग-अलग हो सकता है।

गांधी परिवार से जुड़े नेशनल हेराल्ड केस में नया मोड़, AJL की संपत्तियों पर रोक लगाने से दिल्ली HC का इनकार

National Herald Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने आज 12 अक्टूबर 2026 सोमवार को एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) को नेशनल हेराल्ड मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत अपीलीय न्यायाधिकरण के समक्ष अपनी कुर्क संपत्तियों की रिहाई की मांग करने से रोकने के लिए अंतरिम आदेश पारित करने से इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति सचिन दत्ता प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रहे थे, जिसमें निचली अदालत के उस आदेश को चुनौती दी गई थी जिसमें कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी, यंग इंडियन, AJL और अन्य आरोपियों के खिलाफ धन शोधन की शिकायत पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया गया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast