Search KhabarFast

Press ESC to close

Horoscope Today 06 July 2025, Aaj Ka Rashifal: रविवार के दिन मेष, मिथुन समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे?

Horoscope Today 06 July 2025, Aaj Ka Rashifal: रविवार के दिन मेष, मिथुन समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे?

HOROSCOPE TODAY 06 July 2025 AAJ KA RASHIFAL: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 06 जुलाई 2025, रविवार का दिन विशेष है। इस दिन सभी ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। यह दिन कुछ राशियों के लिए शुभ और कुछ के लिए सावधानी बरतने वाला रहेगा। आइए जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे?

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप आत्मविश्वास के साथ पूरा करेंगे। व्यापार में नए अवसर मिलने की संभावना है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। लेकिन छोटी-मोटी बहस से बचें। सेहत के प्रति सावधान रहें। आप अपनी रुचि के नए विषय में पढ़ाई शुरू कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। लेकिन जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचें। परिवार में किसी बुजुर्ग की सलाह आपके लिए लाभकारी होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या कोई नए प्रोजेक्ट मिल सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। लेकिन साझेदारी के मामलों में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत करनी होगी।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। साथ ही कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा, और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विदेशों से जो लोग  व्यापार करते हैं, उन्हें कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। नौकरी में सहकर्मियों का समर्थन मिलेगा। जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन में रोमांस और उत्साह रहेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। निवेश करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों को आज के दिन सावधानी बरतने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से काम लें। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। इसलिए आपको शांत रहने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए बजट के हिसाब से काम खर्चा करें। आपको थकान महसूस हो सकती है। इसलिए पर्याप्त आराम करें।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी रुकी हुई योजनाओं को गति मिलेगी। दिखावे में किस भी काम को ना करें। इससे आपका धन और समय दोनों ही बर्बाद होगा। आज आपको अपने विरोधियों से सावधानी बरतनी होगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप किसी भी काम को करने से मना नहीं करेंगे। परिवार में शांति बनाए रखें और अनावश्यक बहस से बचें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। कोई भी जरूरी फैसला लेने से पहले जरूर सोच लें। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलने की जरूरत है। आप अपने भविष्य को और भी अच्छा करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आप अपनी माता जी सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। आपको किसी को भी पैसे उधार देने से बचना होगा।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्चा भरा रहने वाला है। आपकी इनकम के सोर्स भी बढ़ेंगे। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको लंबे समय बाद अपने किसी पुराने मित्र से मिलने का मौका मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम भी पूरा होगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों को आज के दिन अपने सभी कामों से ध्यान से करना होगा। परिवार में लड़ाई झगड़ा होने के आसार दिख रहे है। आपके ऊपर काम का दबाव ज्यादा रहेगा। आपके घर में किसी पूजा पाठ का आयोजन हो सकता है। प्रॉपर्टी को लेकर भाई-बहनों में कोई विवाद हो सकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधानी से रहना होगा।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर बहुत बढ़िया रहने वाला है। अगर आप किसी काम को लेकर यात्रा की योजना बना रहे है तो भी आपके लिए अच्छी रहेगी। इसी के साथ आपकी संतान को कोई पुरस्कार मिल सकता है। आप किसी की मदद करने से पीछे नहीं हटेंगे।   

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 11 June 2026, Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा आपका गुरुवार का दिन? यहां पढ़े क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे

Horoscope Today 11 June 2026, Aaj Ka Rashifal: आज 11 जून 2026, गुरुवार का दिन ग्रहों की गतिविधियों से काफी प्रभावित रहने वाला है। सूर्य मिथुन राशि में विराजमान हैं, जबकि चंद्रमा आज कर्क राशि में गोचर कर रहा है।

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण और रक्षाबंधन एक साथ, जानिए भारत में दिखाई देगा या नहीं?

रक्षाबंधन 2026 के दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, जिससे यह दिन और भी खास बन गया है। इस खगोलीय घटना को लेकर लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है कि क्या यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं।

Parama Ekadashi 2026: 3 साल बाद आया दुर्लभ संयोग, आज परमा एकादशी पर करें ये उपाय; भगवान विष्णु देंगे सुख-समृद्धि का आर्शीवाद

परमा एकादशी का व्रत बेहद शुभ और दुर्लभ माना जाता है। यह विशेष अवसर तीन साल में एक बार आता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु को प्रिय भोग अर्पित करने और कुछ खास उपाय करने से धन, सुख-समृद्धि और वैभव की प्राप्ति होती है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast