Search KhabarFast

Press ESC to close

भाषा विवाद पर नहीं रुक रही गुंडागर्दी! सुशील केडिया के ऑफिस में MNS कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़

भाषा विवाद पर नहीं रुक रही गुंडागर्दी! सुशील केडिया के ऑफिस में MNS कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़

MNS Workers vandalize Sushil Kedia's office: मुंबई के वर्ली में बिजनेसमैन सुशील केडिया के ऑफिस में तोड़फोड़ की गई है। ये तोड़फोड़ राज ठाकरे की पार्टी MNS के कार्यकर्ताओं ने की है। बता दें कि हिंदी मराठी विवाद को लेकर शुक्रवार को बिजनेसमैन सुशील केडिया ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि वह मराठी भाषा नहीं सीखेंगे। इसके बाद तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया है।

सुशील केडिया ने एक्स पर वीडियो पोस्ट किया

विवाद के बाद सुशील केडिया का माफीनामा सामने आया है। उन्होंने अपने ऑफिस में तोड़फोड़ की घटना के बाद एक्स पर वीडियो पोस्ट किया और कहा, 'जिस तरह की स्थिति बनी थी, उसकी वजह से मानसिक तनाव में थे।'

सुशील केडिया ने किया था पोस्ट

सुशील केडिया ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट किया था, 'राज ठाकरे आपके सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा मुझे धमकाए जाने से मैं मराठी भाषा में पारंगत नहीं हो जाऊंगा। अगर मुझे मराठी भाषा की गुणवत्ता पर भरोसा नहीं है, तो इतनी धमकियों के बीच और भी डर है कि अगर मैं कोई शब्द गलत तरीके से नहीं बोल पाया तो और हिंसा हो जाएगी। बात समझिए। धमकी नहीं, बल्कि प्यार लोगों को एक साथ लाता है।'

सुशील केडिया ने पोस्ट किया था, 'ध्यान दें राज ठाकरे, मुंबई में 30 साल रहने के बाद भी मैं मराठी ठीक से नहीं जानता और आपके घोर दुर्व्यवहार के कारण मैंने यह संकल्प लिया है कि जब तक आप जैसे लोगों को मराठी मानुष की देखभाल करने का दिखावा करने की अनुमति है, मैं प्रतिज्ञा लेता हूं कि मैं मराठी नहीं सीखूंगा।'

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सनातन के खिलाफ टिप्पणी कर उदयनिधि स्टालिन ने खुद के पैर में मारी कुल्हाड़ी! सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

Plea Aganist Udaynidhi: सनातन के खिलाफ अक्सर जहर उगलने वाले डीएमके विधायक और तमिलनाडु के नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन की मुश्किलें बढ़ गई है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री विजय के सामने विधानसभा में सनातन खत्म करना ही होगा कहने वाला मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है।

दिल्ली सरकार ने महिलाओं को दिया तोहफा, स्टार्टअप्स के लिए बिना गारंटी मिलेगा 10 करोड़ तक का लोन

Delhi News: दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप और स्वयं सहायता समूहों को 10 करोड़ रुपए तक का बिना गारंटी के लोन उपलब्ध कराएगी। सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार यानी 17 मई को यह जानकारी दी।

कल से 24 अतिरिक्त फेरे लेगी दिल्ली मेट्रो, PM मोदी की अपील के बाद DMRC ने यात्रियों को दी बड़ी राहत

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद अब दिल्ली मेट्रो कल से 24 अतिरिक्त फेरे लगाएगी। बढ़ती भीड़ और यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इसके साथ ही स्टेशनों पर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और बेहतर संचालन के लिए कई खास इंतजाम भी किए जा रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast