गृहमंत्री ने ट्रेनी IPS अधिकारियों को किया संबोधित

गृहमंत्री ने ट्रेनी IPS अधिकारियों को किया संबोधित

दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह ने ट्रेनी आईपीएस अधिकारियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अनुच्छेद 370 हटने के बाद देश को क्या-क्या फायदे होंगे और इसके लागू रहते क्या क्या नुकसान हुए, इन सब विषयों पर बड़े विस्तार से चर्चा की।

आईपीएस अधिकारियों को अमित शाह ने बताया कि अनुच्छेद 370 की वजह से जम्मू कश्मीर अन्य राज्यों की तुलना में कितना पीछे रह गया। इस दौरान अमित शाह ने 5 ट्रिलियन इकोनामी तक कैसे पहुंचा जाए और उसमें कानून व्यवस्था का क्या महत्व है, इसपर भी भी चर्चा की साथ ही गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि जम्मू कश्मीर को हमेशा के लिए केंद्र शासित राज्य नहीं बनाया गया बल्कि कानून व्यवस्था ठीक होने पर फिर से जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाएगा।

 

Leave a comment