शैतान की पूजा कर प्रियंका ने बनाया अपना करियर? एक्ट्रेस ने कहीं ये बड़ी बात

शैतान की पूजा कर प्रियंका ने बनाया अपना करियर? एक्ट्रेस ने कहीं ये बड़ी बात

नई दिल्ली: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक प्रियंका चोपड़ा ने अपना अच्छा नाम कमा लिया हैं लेकिन इस दिनों प्रियंका अपने करियर को लेकर चर्चा में बनी हुई है। मिस वर्ल्ड पेजेंट को जीतकर अपनी करियर की शुरूआत करने वाली प्रियंका आज दुनिया में छा रही हैं, लेकिन एक्ट्रेस ने एक पॉडकास्ट में बताया है कि एक समय पर कुछ लोगों ने उनके करियर को बर्बाद करने की कोशिश की थी और उन्हें फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया था।

कुछ लोगों ने किया था करियर बर्बाद

प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि मेरी जिंदगी में कुछ ऐसे भी लोग आए हैं जो मेरा करियर बर्बाद करना चाहते थे। मेरा काम छीन लेना चाहते थे. वो कोशिश कर रहे थे कि मुझे किसी फिल्म में ना लिया जाए, क्योंकि मैं जो कर रही थी अच्छे से कर रही थी। उन्होंने बताया कि कैसे वो इस मुश्किल से आगे बढ़ीं, लेकिन ऐसी चीजें मुझे रोक नहीं पाईं। मैं बैठकर इंतजार और दुखी महसूस नहीं करती। मैं शायद एक मौके के छिनने पर एक रात रोई हूं लेकिन मैं उसे लेकर नहीं बैठी नहीं रही।

एक्ट्रेस ने बताया कि आपको दूसरों का शोर सुनना बंद करना पड़ता है। उन लोगों पर फोकस करना होता है जो आपके ऊपर भरोसा करते हैं। रोशनी पर फोकस करो, थोड़ी-सी प्रेरणा ढूंढो, क्योंकि जब लोग आपको दबाने की कोशिश कर रहे होते हैं तो यही चीजें देखना सबसे मुश्किल होता है। दुनिया में कम ही लोग होते हैं जो सही में दूसरों की सफलता से खुश होते हैं। ये बात भारत के लोगों पर भी लागू होती है। इसके अलावा प्रियंका ने कुछ अफवाहों को भी खारिज भी किया। उन्होंने कहा कि अपने करियर में सफल होने के लिए वो किसी शैतान की पूजा नहीं करती हैं। ये खबर एकदम झूठी है।

Leave a comment