Holika Dahan 2025 Muhurat: आज होगा होलिका दहन, भद्रा साया के बीच जानें शुभ मुहूर्त और इसका महत्व

Holika Dahan 2025 Muhurat: आज होगा होलिका दहन, भद्रा साया के बीच जानें शुभ मुहूर्त और इसका महत्व

Holika Dahan 2025 Muhurat: आज पूरे देश में होलिका दहन मनाया जा रहा है। लेकिनइस बार पूरे दिन भद्रा का साया रहेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा तिथि आज सुबह 10:35 बजे से शुरू होगी और 14 मार्च को दोपहर 12:24बजे तक रहेगी। हालांकि, भद्रा के कारण होलिका दहन का शुभ मुहूर्त सीमित समय के लिए ही उपलब्ध होगा।

भद्रा सुबह 10:36बजे से शुरू होकर रात 11:26बजे तक रहेगी। ज्योतिष शास्त्र में भद्रा को अशुभ समय माना जाता है, और इस दौरान शुभ कार्य जैसे होलिका दहन करना वर्जित है। इसलिए, भद्रा समाप्त होने के बाद ही होलिका दहन किया जा सकेगा। शुभ मुहूर्त रात 11:27बजे से मध्यरात्रि 12:30बजे तक रहेगा, यानी कुल 1घंटा 3मिनट का समय मिलेगा। कुछ स्रोतों के अनुसार, यह अवधि 47मिनट तक भी हो सकती है, लेकिन अधिकांश ज्योतिष गणनाएं 1घंटे से थोड़ा अधिक समय की पुष्टि करती हैं।

होलिका दहन की पौराणिक कथा

हिंदू धर्म में भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद और होलिका की कथा का वर्णन मिलता है। प्रह्लाद राक्षस हिरण्यकश्यप और उनकी पत्नी कयाधु का पुत्र था। हिरण्यकश्यप नहीं चाहता था कि प्रह्लाद भगवान विष्णु की पूजा करे। एक दिन।उसने अपनी बहन होलिका की मदद से अपने बेटे को मारने की योजना बनाई। होलिका के पास एक दिव्य चुनरी थी। जो ब्रह्मा जी ने उसे अग्नि से बचाने के लिए उपहार में दी थी।

जलकर राख हो गई होलिका

होलिका ने प्रह्लाद को लालच दिया कि वो प्रचंड अलाव में उसके साथ बैठे लेकिन भगवान विष्णु की कृपा के कारण दिव्य चुनरी ने होलिका के बजाय प्रह्लाद की रक्षा की। होलिका जलकर राख हो गई और प्रह्लाद अग्नि से बाहर निकल आया। इसलिए इस त्यौहार को होलिका दहन के नाम से जाना जाता है। ये त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में भी मनाया जाता है।

 

Leave a comment