Himachal: 4 सालों की 4 उपलब्धियां गिनाई जयराम सरकार- मुकेश अग्निहोत्री

Himachal: 4 सालों की 4 उपलब्धियां गिनाई जयराम सरकार- मुकेश अग्निहोत्री

मंडी: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम द्वारा हैलीकॉप्टर का उपयोग करने पर भाजपा और कांग्रेस पार्टी में आरोप प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। वहीं इस मामले पर कांग्रेस एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर हो गई है। मंडी में आयोजित एक प्रेसवार्ता में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूरे होने वाले हैं और भाजपा सरकार अपने 4 वर्षों के कार्यकाल में 4 उपलब्धियां भी नहीं गिना पाई है।

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री नेकहा किप्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जिस गति से प्रदेश को विकास देना चाहिए था उसको लेकर प्रदेश सरकार कोई योजना नहीं बना पाई है।इस दौरान नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने एक बार फिर जयराम ठाकुर द्वारा हेलीकॉप्टर उपयोग करने पर तंज कसते हुए कहा कि सीएम जयराम ठाकुर का उड़ते-उड़ते अब उड़ने का समय आ गया है। प्रदेश सरकार अपने कार्यकाल के अंतिम वर्ष में पहुंच चुकी है। लेकिन जनता के सामने रखने के लिए कोई इनके पास एजेंडा नहीं है।

इसके साथ ही कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर उंगली उठाने वाले खुद एक नई रजवाड़ा शाही को लेकर प्रदेश में आए हैं। मुख्यमंत्री उड़नखटोले से ही दूर नहीं होना चाहते हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि अगर सीएम जयराम ठाकुर अपने उड़नखटोले में सोना भी चाहते हैं तो इसमें कांग्रेस को कोई एतराज नहीं है।

Leave a comment