HIMACHAL: ऊना और कांगड़ा में गर्मी ने तोड़ा चार साल का रिकॉर्ड, नाहन में टूटा 41 साल का रिकॉर्ड

HIMACHAL: ऊना और कांगड़ा में गर्मी ने तोड़ा चार साल का रिकॉर्ड, नाहन में टूटा 41 साल का रिकॉर्ड

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी पूर्वानुमान के बीच अधिकतम तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इस बार फरवरी महीने के दौरान ऊना और कांगड़ा में गर्मी ने 4 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है. फरवरी में  चार साल के बाद इतनी गर्मी पड़ी है. और अगर बात करें हिमाचल के जिले नाहन की तो वहां 41 साल बाद सबसे अधिक तापमान दर्ज हुआ है. वहीं और सुंदरनगर में 11 साल बाद सबसे अधिक तापमान दर्ज हुआ है. गुरुवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में सामान्य से 7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई.

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, गुरुवार को ऊना में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है. और बता दें कि इससे पहले साल 2017 में 19 फरवरी को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री था. कांगड़ा में गुरुवार को अधिकतम पारा 29.0 डिग्री सेल्सियस रहा. यहां भी 19 फरवरी 2017 को अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस था. नाहन में गुरुवार को अधिकतम पारा 27.9 डिग्री सेल्सियस रहा.

27 फरवरी 1980 को अधिकतम पारा 28.8 डिग्री रहा था. 1981 से 2020 तक फरवरी में नाहन का अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री से कम ही रहा है. सुंदरनगर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री रहा. 28 फरवरी 2009 को सुंदरनगर में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस था.

Leave a comment