Bharat Jodo Yatra: ‘एक रास्ता था वो हिंदुस्तान के रास्ते पर निकलना’ राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

Bharat Jodo Yatra: ‘एक रास्ता था वो हिंदुस्तान के रास्ते पर निकलना’ राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

Bharat Jodo Yatra: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सांसद राहुल गांधीनेमलौटमें एकजनसभा को संबोधित किया है। देश में नफरत-हिंसा का माहौल है। यात्रा से पहले हम जब जनता के मुद्दे संसद में उठाते थे तो हमें बोलने नहीं दिया जाता था,अगर हम नफरत, महंगाई,बेरोजगारी के खिलाफ खड़ा होना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि तो हमारे पास एक रास्ता था वो हिंदुस्तान के रास्ते पर निकलना।

राहुल गांधी ने कहा कि हर प्रदेश की कोई न कोई पहचान होती है। हर राज्य अलग है। हिमाचल पहाड़ों का प्रदेश है, मगर यहां चलना बहुत आसान है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के लोगों का चरित्र भी पहाड़ की ही तरह है। हिमाचलियों के चरित्र में शक्ति भी है और शांति भी। पहाड़ के लोग ज्यादा बोलते नहीं हैं, मगर जिससे भी मिलते हैं बहुत स्नेह और सम्मान के साथ मिलते हैं।  

राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने से पहले संसद में जब जनता के मुद्दे उठाने का प्रयास किया तो हमें बोलने नहीं दिया गया। नोटबंदी, गलत जीएसटी, अग्निवीर योजना, किसान कानूनों का मुद्दा सदन में उठाना चाहा तो पीछे से माइक बंद कर दिए गए। जिस कैमरे से सदन की कार्यवाही दिखानी होती थी, उससे स्पीकर या कैबिनेट मंत्रियों के चेहरे दिखाए जाते थे। चुप रहने के लिए सीबीआई और ईडी का दबाव बनाया गया। इसलिए यह यात्रा ही एकमात्र रास्ता दिखा।  मीडिया में भी सिर्फ पीएम के साथ एक्टर और क्रिकेटर दिखते हैं।

Leave a comment