Himachal: 11 लाख पौधे दो दिनों में प्रदेश भर में रोपे जाएंगे- जयराम ठाकुर

Himachal: 11 लाख पौधे दो दिनों में प्रदेश भर में रोपे जाएंगे- जयराम ठाकुर

कुल्लू: हिमाचल के मुख्य मंत्री जय राम ठाकुर ने आज कुल्लू जिला के आनीविधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान 234 करोड़ की परियोजना का उद्घाटन किया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्होंने निरमंड बस अड्डा समेत कुल 31 योजनाओ के उद्घाटन औरआधार शिला रखी.  72 वे राज्य  स्तरीय वन महोत्सव का शुभारम्भ करते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि 11 लाख पौधे दो दिनों में प्रदेश भर में रोपे जाएंगे

मुख्यमंत्री जयरामा ठाकुर ने कहा कि हिमाचल राज्य के 50 वर्ष पुरे होने के अवसर पर हिमाचल के सभी पंचायतो के वार्ड स्तर पर 51 पौधे प्रति वार्ड के हिसाब से पौधे रोपे जाएंगे. उन्होंने कहा राज्य स्तरीय वन महोत्सव की शुरुआत एक अभियान के रूप में एक बड़ा लक्ष्य हासिल करने के लिए किया जा रहा है. वनों के संरक्षण में वन विभाग के साथ स्वयं सहायता समूह भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है. उन्होंने कहा कि हिमाचल राज्य के पचास वर्ष पुरे होने पर प्रदेशभर के सभी पंचायतो के 8700 वार्डो में हर वार्ड में 51 पौधे के हिसाब से रोपे जाएंगे.

इस के अलावा रेड क्रास भी एक लाख पौधे रूप कर भागीदारी निभा रहा है. उन्होंने कहा वन संरक्षण की दिशा में अभियान को आगे बढ़ने की आवश्यकता है. हिमाचल का पर्यावरण अच्छा है इस लिए देश दुनियां के लिए हिमाचल उपयुक्त डेस्टिनेशन बन गया है. उन्होंने पौधरोपण के बाद निरमंड स्टेडियम में जन सभा को सम्बोधित करते हुए कहा प्रदेश सरकार दूर दराज तक के लोगो को सुविधा और सेवा पहुंचने के लिए वचनबद्ध है.

Leave a comment