हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया।

राज्यपाल से मुलाकात के वक्त गठबंधन दलों के वरिष्ठ नेता और विधायक मौजूद रहे। हेमंत सोरेन के साथ जेवीएम नेता बाबूलाल मरांडी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव और आरपीएन सिंह मौजूद थे। सोरेन 29 दिसंबर को दोपहर एक बजे मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में विपक्ष के राष्ट्रीय स्तर के अनेक नेताओं और मुख्यमंत्रियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। सोरेन ने कहा कि हमने 50 विधायकों के समर्थन के साथ झारखंड में सरकार बनाने के लिए दावा पेश किया।  हमने राज्यपाल से अनुरोध किया कि उन्हें सरकार बनाने के लिए न्योता दिया जाए।

Leave a comment