नॉर्थ ईस्ट में लू की चेतावनी! दिल्ली-NCR में कब होगी बारिश? जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

नॉर्थ ईस्ट में लू की चेतावनी! दिल्ली-NCR में कब होगी बारिश? जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

Weather Update:  भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है। दिल्ली-NCR में अगले तीन दिनों तक गर्मी का प्रकोप जारी रहने की आशंका है। जिससे लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। हालांकि IMD ने राहत भरी खबर भी दी है कि 12 जून से दिल्ली-NCR में आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। जिससे तापमान में कुछ कमी आ सकती है।
 
दिल्ली-NCR में मौसम का हाल
IMD के अनुसार दिल्ली-NCR में फिलहाल तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। और अगले दो-तीन दिनों में यह 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। गर्म हवाओं और लू के कारण लोगों को दिन के समय घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। मौसम सलाहकारों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 12 जून से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। और कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। यह बारिश गर्मी से कुछ राहत दिला सकती है। लेकिन पूर्ण राहत के लिए मानसून का इंतजार करना होगा।
 
उत्तर भारत में लू का प्रकोप
उत्तर भारत के कई राज्यों में लू की स्थिति बनी हुई है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में तापमान 43-46 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। IMD ने इन क्षेत्रों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लोगों को धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है।
 
मानसून की प्रगति
IMD ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटों में प्री-मानसून बारिश की संभावना है। इसके बाद मानसून धीरे-धीरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ेगा। हालांकि, दिल्ली-NCR में मानसून के आगमन में अभी कुछ समय लग सकता है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि जून के अंत तक मानसून दिल्ली-NCR में दस्तक दे सकता है।
 
अन्य राज्यों का मौसम
पूर्वोत्तर भारत में असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश का अलर्ट है। दक्षिण भारत में केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भी बारिश की संभावना है। वहीं, मध्य प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
 

Leave a comment