HEALTH TIPS: रहस्यमयी गुणों से भरपूर होता है सूरन, जानें इसके फायदे

HEALTH TIPS:  रहस्यमयी गुणों से भरपूर होता है सूरन, जानें इसके फायदे

Yam Benefits: जिमीकंद या सुरन इस नाम से भले ही आप परिचित न हों, लेकिन आपने कहीं न कहीं इसे देखा जरुर होगा। इसे आमतौर पर ओल के नाम से भी जाना जाता है। जिमीकंद (Yam) में एक रहस्यमयी गुण हैं। इस सब्जी में अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और बीटा कैरोटीन गुण होते हैं जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। इसमें कई विटामिन और मिनरल होते हैं,जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। आज हम आपको इस सब्जी से मिलने वाले फायदे के बारे में बताएंगे

डायबिटीज पेशेंट के लिए फायेदमंद

सूरन खाना डायबिटीज पेशेंट के लिए फायदेमंद हो सकता है। जिमीकंद में प्राकृतिक रूप से एलेंटॉइन (Allantoin) नामक केमिकल कंपाउंड पाया जाता है। एक शोध में बताया गया कि एलेंटॉइन में एंटी डायबिटिक प्रभाव होता है, जो डायबिटीज के लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

वजन कम करने में मददगार

ओल में मौजूद फ्लेवोनॉयड कंपाउंड की वजह से इसमें एंटी-ओबेसिटी प्रभाव पाया जाता है, जो मोटापा व चर्बी कम करने में सहायक हो सकता है।

त्वचा को बनाए स्वस्थ

इस सब्जी में विटामिन-ए और नियासिन होते हैं। ये दोनों पोषक तत्व त्वचा को स्वस्थ रखने में सहायक माने जाते हैं। इसी वजह से यह कहना गलत नहीं होगा कि त्वचा को स्वस्थ बनाने में सूरन फायदेमंद हो सकता है।  

करे चिड़चिड़ेपन को कम

सूरन में विटामिन B6भी शामिल है। यह एक जरूरी पोषक तत्व है, जिसके सप्लीमेंट चिड़चिड़ेपन और चिंता जैसी समस्या को कम कर सकते हैं। इसलिए विटामिन B6की कमी को पूरा करने के लिए सूरन का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

 बालों के लिए लाभकारी

जिमीकंद का सेवन बालों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि इसमें विटामिन B6पाया जाता है। एक अध्ययन के मुताबिक, विटामिन B6के सेवन से बालों की स्थिति में सुधार हो सकता है।

गठिया में मददगार

सुरन में दर्द कम करने वाले और सूजन रोधी गुण होते हैं जो जोड़ों के दर्द को कम करते हैं। हाथी के पैर के रतालू में अच्छी मात्रा में पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो कई बीमारियों के खतरे को नियंत्रित करते हैं।

Leave a comment