HEALTH TIPS: मानसून के मौसम में अपनी सेहत का कैसे रखें ख्याल, फॉलो करें ये टिप्स

HEALTH TIPS: मानसून के मौसम में अपनी सेहत का कैसे रखें ख्याल, फॉलो करें ये टिप्स

नई दिल्ली: देश के बड़े हिस्से में मानसून ने दस्तक दे दी है। वहीं बाकी हिस्सों में आने वाले चार-पांच दिनों में जल्द दस्तक देने वाला है। कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है तो कई राज्यों में बारिश से लोग परेशान है। बता दें कि मानसूनी बारिश अपने साथ अनेक बीमारियां लेकर आती है। दरअसल बारिश का मौसम कई सारी बीमारियों को लेकर आता है। ऐसे में जरुरी है कि अपनी सेहत का ख्याल रखा जाए। क्योंकि आम तौर पर देखा गया है कि बारिश के समय लोग जंक फूड्स या मसालेदार खाने का सेवन करके अपनी तबीयत बिगाड़ लेते हैं। इसलिए आज हम इन बीमारियों से निपटने के लिए कुछ चीजों के बारे में बताएंगे। जिनके सेवन से आप मानसून की बारिश में आने वाली बीमारियों से दूर रह सकें।

इन चीजों का करें सेवन

  • आसानी से पचने वाले हल्के खाद्य पदार्थ खाएं।
  • कैमोमाइल-चाय, ग्रीन-टी, अदरक-चाय पिएं, यह पाचन में सुधार करती हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती हैं।
  • खूब पानी पिएं ताकि शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकल सकें।
  • अधिक से अधिक प्रोबायोटिक्स का सेवन करें।
  • उबली सब्जियां खाएं।
  • हरी सब्जियां ज्यादा खाएं।

इन चीजों का करें परहेज

  • भारी भोजन न करें
  • ज्यादा मसालेदार खाना ना खाएं।
  • सॉफ्ट ड्रिंक्स न पिएं क्योंकि यह पहले से ही कमजोर पाचन की क्रिया को प्रभावित करती है।
  • बाजार में ठेले पर मिलने वाले जूस का सेवन न करें।
  • सी फूड का सेवन न करें।
  • कच्ची सब्जियां न खाएं।

Leave a comment