HEALTH TIPS: मानसून के मौसम में बढ़ सकता है इन बीमारियों का खतरा

HEALTH TIPS: मानसून के मौसम में बढ़ सकता है इन बीमारियों का खतरा

नई दिल्ली: देश में मानसून की शुरूआत हो चुकी है। कई राज्यों में मानसून ने भीषण गर्मी से राहत दी है तो कई राज्यों में प्री-मानसून की शुरूआत हो रही है। वहीं 27 जून के आसपास मानसून दिल्ली में एंट्री लेगा। हालांकि गर्मी से राहत देने वाला मानसून अपने साथ कई बीमारियों को लेकर आता है। इसके आने से खांसी, जुखाम, वायरल बुखार जैसी बीमारियां होने आम बात है। ऐसे में अपनी इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग रखने के लिए हमें कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत होता है। आज हम आपको इस मौसम में होने वाले संक्रमण और रोगों से दूर कैसे रहे इसके बारे में बताएंगे।

वायरल बुखार

वायरल बुखार बदलते मौसम में होने वाली आम बीमारी है, जो तेजी से लोगों को अपना शिकार बना रही है। कभी-कभी बारिश के बाद निकलती तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी तापमान में बदलाव कर देती है, जिससे शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। यही कारण है कि बुखार के बैक्टीरिया आसानी से शरीर में घर कर जाते हैं। यही शरीर में होने वाले इंफेक्शन का कारण भी है। ये इंफेक्शन तेजी से एक इंसान से दूसरे इंसान में प्रवेश कर जाता है। वहीं इसको ठीक करने के लिए तुलसी की चाय, धनिए की चाय पीनी चाहिए।

मच्छरों की संख्या बढ़ना

बरसात के मौसम में डेंगू, मलेरिया के मच्छरों की संख्या बढ़ने लगती है और इससे बचने के लिए जरूरी है कि आप  इस मौसम में बाहर निकलते समय पूरी बाजू के कपड़े पहनें। पानी जमा होने की सभी जगह जैसे कूलर, टैंक और खाली जगह जहां पानी भरता हो वहां अच्छी तरह जांच करें। घर में मच्छर भगाने वाली मशीन या नेट का प्रयोग करें।

खान-पान का ख्याल रखना

मानसून सीजन में बीमारियों से बचने के लिए घर पर भी भोजन और पानी की स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए। सड़क किनारे मिलने वाले खाने को खाने से बचें और जहां तक हो सके ताजा, घर का बना खाना खाने की कोशिश करें। अपनी पानी की बोतल अपने साथ लेकर जाएं और इसी तरह शुद्ध या उबला हुआ पानी पिएं।

आंखों का संक्रमण

कभी हल्की या तेज बारिश, कभी उमस भरी गर्मी में आंखों के लिए भी संक्रमण का खतरा बना रहता है। बरसात के मौसम में आंखों में खुजली, आंखों से पानी आना, आंखों में दर्द, आंखें लाल होने जैसी समस्याएं आम होती हैं।ऐसे में साफ-सफाई रखना सबसे जरूरी हो जाता है। जब भी हाथों से कोई काम करें, उन्हें जरूर धोएं।

आंतों का संक्रमण

मानसून के दिनों में पेट खराब होने की शिकायतें आम होती हैं। इन दिनों पीने का पानी भी आसानी से प्रदूषित हो जाता है, जो आंतों में बैक्टीरियाजन्य संक्रमण पैदा कर सकता है। फूड पॉयजनिंग भी इन दिनों ज्यादा देखी जाती है। ऐसे में इस समय से बचने के लिए पीने के पानी की सफाई पर विशेष ध्यान दें। बासी और स्ट्रीट फूड खाने से बचें। संक्रमण की आशंका वाली चीजों को छुएं, तो हाथ अच्छी तरह से धोएं। नीबू की शिकंजी जैसी तरल चीजें दिन में दो-तीन बार पिएं।

हरी-पीली-लाल सब्जियां खाएं

बरसात के मौसम में स्वस्थ रहने के लिए इम्युनिटी बढ़ाने वाले और मौसमी खाद्य पदार्थ खाना एक अच्छा तरीका है। बारिश के मौसम में डाइट में हरी, पीली, लाल फल सब्जियां जरूर शामिल करें। इसमें गाजर, पपीता, करेला शिमला मिर्च, मौसंबी, आम, अनार, स्ट्रोबेरी आदि शामिल कर सकते हैं।

ठंडी चीजों से करें परेज

मानसून के दौरान मौसम में कई उतार-चढ़ाव आते हैं। कम बारिश होने पर तापमान बढ़ जाता है तो वही लगातार बारिश तापमान में गिरावट कर देती है। ऐसे में मौसम ठंडा होने पर ठंडी चीजों जैसे आइसक्रीम, दही आदि का सेवन करने से बचें।

Leave a comment